CM Suvendhu Holds Cabinet Meeting: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सोमवार यानी 11 मई को शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की जो रूपरेखा है, जैसे एनडीए शासित अन्य राज्यों में चलती है, उसी हिसाब से चलेगी।
सीएम शुभेंदु ने पहली ही कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए। इनमें से एक फैसला सीमा सुरक्षा बल यानी BSF को बॉर्डर पर लैंड ट्रांसफर 45 दिनों में सौंप दी जाएगी। मुख्य सचिव और भूमि सचिव को 45 दिन में जमीन हस्तांतरण पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में कौन-कौन हुए शामिल
सोमवार यानी 11 मई को हुए कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, अग्रिमित्रा पॉल, खुदीराम टुडू, अशोक कीर्तनिया और निशित प्रामाणिक उपस्थित रहे। कैबिनेट बैठक के बाद शुभेंदु अधिकारी ने जनता को संदेश देते हुए कहा कि हम पर भरोसा रखें, हम सही रास्ते पर चलेंगे। उन्होंने बंगाल के वोटरों का अभिवादन किया और वोट कर्मी, राज्य पुलिस, कोलकाता पुलिस और सभी राजनीतिक पार्टी के प्रति कृतज्ञता जाहिर की।
Also read: दिल्ली से गोरखपुर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
कैबिनेट बैठक के प्रमुख फैसले
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े अन्य निर्णय भी लिए गए। केंद्रीय योजनाएं जैसे बंगाल सरकार आयुष्मान भारत योजना को लागू करेगी। पीएम जन आरोग्य, पीएम किसान बीमा, पीएम श्री विश्वकर्मा योजना, उज्जवला योजना समेत केंद्र सरकार की तमाम योजनाएं लागू की जाएंगी। इसके अलावा आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा। पश्चिम बंगाल को भारतीय न्याय संहिता के अनुरूप पूरी तरह किया जाएगा। इसके अलावा गृह मंत्रालय के 16 जून 2025 के जनगणना निर्देश को लागू किया गया, जो टीएमसी शासन के दौरान रोक दिया गया था।