क्या आप भी इस सब्जी से करते है परहेज, तो जान लें इसके अद्भुत फायदे

क्या आप भी इस सब्जी से करते है परहेज, तो जान लें इसके अद्भुत फायदे

Health Tips: कई लोग अक्सर अपने खाने से शिमला मिर्च को बाहर निकालकर अलग कर देते है। शायद आप भी उनमें से एक होंगे। लेकिन क्या आप जानते है कि जिस सब्जी को आप भाव नहीं देते है, वो आपको कितने फायदे पहुंचा सकता है। शिमला मिर्च नाइटशेड फैमिली का ही एक हिस्सा है, जिसमें आलू, टमाटर और बैंगन शामिल है। वहीं शिमला मिर्च पीली,हरी और लाल रंगों में आती है। मिर्च में तीखेपर को कंट्रोल करने के लिए जाना जाने वाला कैप्साइसिन शइमला मिर्च में कम मात्रा में पाया जाता है। यही वजह है कि शिमला मिर्च में तीखापन नहीं होता। इन्हें मीठी मिर्च के रूप में जाना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर शिमला मिर्च खाने के कई फायदे होते है।

वजन घटाने

वजन कम करने के लिए शिमला मिर्च को सबसे अच्छा माना जाता है। शिमला मिर्च के सेवन से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। हरी शिमला मिर्च में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो वजन को तेजी से कम करने में मदद कर सकते हैं।

आंखों

शिमला मिर्च में ल्यूटिन और जेक्सैथीन नामक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों के लिए अच्छे माने जाते है। हरी शिमला मिर्च के सेवन से आंखों को हेल्दी रखा जा सकता है।

स्किन

हरी शिमला मिर्च में कैप्साइसिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो स्किन को कई समस्याओं से बचाने में मददगार माना जाता है। शिमला मिर्च के सेवन से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है।

कैंसर में फायदेमंद

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होने की वजह से शिमला मिर्च कैंसर से लड़ने में मददगार है। इसमें कैंसर से लड़ने वाले कई एंटीऑक्सिडेंट होते है, जैसे-एपिजेनिन,ल्यूटोलिन, ल्यूपोल, क्वेरसेटिन और कैप्सिएट, लाइकोपीन, बीटा-क्रिप्टोक्सैंथिन और बीटा-कैरोटीन जैसे कैरोटीनॉयड आदि।

Leave a comment