Search KhabarFast

Press ESC to close

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी; जानें कैसे चेक करें परिणाम

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी; जानें कैसे चेक करें परिणाम

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन पोर्टल पर आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने की घोषणा बोर्ड अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की, जो आज दोपहर 1 बजे आयोजित हुई। इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चली थीं। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई थी।

परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। छात्र अपना रिजल्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा हिंदुस्तान टाइम्स के एजुकेशन पोर्टल पर भी रिजल्ट उपलब्ध है।

कैसे करें रिजल्ट चेक? 

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले हिंदुस्तान टाइम्स की वेबसाइट पर जाएं और एजुकेशन सेक्शन में जाएं। वहां बोर्ड एग्जाम पेज पर क्लिक करें। इसके बाद राजस्थान बोर्ड के लिंक पर जाएं और “Rajasthan Board 10th Result 2026” पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां छात्रों को अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरनी होगी। जानकारी सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर उनका रिजल्ट दिखाई देगा। छात्र अपने रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लेकर उसे सुरक्षित रख सकते हैं और जरूरत के लिए प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

विश्वसनीय पोर्टल पर ही देखे परिणाम

बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट छात्रों के भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी के आधार पर वे आगे की पढ़ाई के लिए स्ट्रीम का चयन करेंगे। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय पोर्टल से ही रिजल्ट चेक करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। अब सभी की नजरें आगे की पढ़ाई और करियर के नए अवसरों पर टिकी हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें