Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 22 September 2026: मानसून की विदाई से पहले 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं का भी खतरा, जानें देश में कहां-कहां होगी बारिश

Aaj Ka Mausam 22 September 2026: मानसून की विदाई से पहले 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं का भी खतरा, जानें देश में कहां-कहां होगी बारिश

Aaj Ka Mausam 22 September 2026: देश में मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 22 सितंबर को यूपी, राजस्थान समेत देश के 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है। IMD ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने का खतरा अभी भी बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 सितंबर को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में अगर आप पहाड़ी राज्यों की यात्रा या किसी अन्य जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर चेक कर लें।

राजधानी दिल्ली में 22 सितंबर यानी आज के दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, 22 से 24 सितंबर के बीच राजधानी में आसमान ज्यादातर साफ रह सकता है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश की बात करें तो पूर्वी हिस्से के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। हालांकि, 24 सितंबर से यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है और कई जगह गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

जानें हिमाचल और उत्तराखंड के मौसम का हाल

उत्तराखंड में आज यानी 22 सितंबर को कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी और नैनीताल समेत कई जिलों में 22 से 25 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 और 26 सितंबर को बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं तथा कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं हिमाचल प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि अगले कुछ दिनों में राज्य में मौसम के सामान्य बने रहने का अनुमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया PM सूर्य घर योजना, 400 यूनिट तक खपत वालों को फ्री सोलर पैनल

Delhi PM Surya Ghar Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के लिए पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली के साथ-साथ आय अर्जित करने के अवसर प्रदान करना है।

Uttarakhand News: जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर CM धामी का सख्त एक्शन, 6 इंजीनियरों पर गिरी गाज

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के संकल्प को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक्शन जारी है। सोमवार को जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अफसरों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति और अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर उत्तराखण्ड जल संस्थान और पेयजल निगम के छह वरिष्ठ और कनिष्ठ इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। राज्य में जन स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी मामले में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast