Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: कौन है अर्शदीप सिंह की रूमर्ड GF? सोशल मीडिया के पोस्ट ने मचाई हलचल

IPL 2026: कौन है अर्शदीप सिंह की रूमर्ड GF? सोशल मीडिया के पोस्ट ने मचाई हलचल

IPL 2026: PBKS के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। यह पोस्ट Snapchat पर शेयर किया गया था, जिसमें अर्शदीप किसी के हाथ को पकड़े नजर आ रहे थे। लेकिन फोटो में चेहरों को स्पष्ट रूप से नहीं दिखाया गया था, जिससे यह रहस्य बना रहा कि वह महिला कौन है। पोस्ट के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर इस पर लोगों ने अपने-अपने अनुमान लगाना शुरू कर दिया।

फैंस ने हर छोटे से छोटे संकेत को ध्यान से देखा और महिला की पहचान का प्रयास किया। हालांकि फोटो में ज्यादा कुछ स्पष्ट नहीं था, लेकिन ऑनलाइन चर्चाओं में यह अनुमान लगाया गया कि रहस्यमयी महिला संभवतः समरीन कौर हो सकती हैं।

समरीन कौर की पहचान? 

समरीन कौर भारतीय मनोरंजन जगत में उभरता हुआ नाम हैं। जम्मू और कश्मीर की रहने वाली समरीन 2018 में Femina Miss India की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों और कई म्यूजिक वीडियो में अपनी पहचान बनाई। समरीन कौर ने कई लोकप्रिय पंजाबी और हिंदी गानों में काम किया है। इनमें Jordan Sandhu का Botal Free, Jass Manak का Yaara Tere Warga, Maninder Buttar का Mombattiyaan और Jubin Nautiyal का Tujhe Bhoolna Toh Chaaha शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने Badshah के Baawla और हालिया रिलीज़ Harjayi Ve में भी काम किया है। उनके ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस के कारण वे म्यूजिक वीडियो इंडस्ट्री में एक जाना-माना चेहरा बन गई हैं।

टैटू ने खीचा फैंस का ध्यान

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद फैंस ने महिला के हाथ पर दिख रहे टैटू पर ध्यान दिया। कई लोगों का मानना है कि यह टैटू समरीन कौर के टैटू जैसा है, जिससे उनके पोस्ट में होने की संभावना और बढ़ गई। हालांकि, अब तक न तो अर्शदीप सिंह और न ही समरीन कौर ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है। यह सारा कयास और चर्चा सिर्फ फैंस और ऑनलाइन कमेंट्स के आधार पर चल रही है। फिलहाल, यह रहस्य सोशल मीडिया पर फैंस के लिए उत्सुकता का कारण बना हुआ है। लोग लगातार पोस्ट की हर नई जानकारी और संकेत का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन असली जवाब अभी तक सामने नहीं आया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर नहीं लेंगे चीफ सेलेक्टर पद पर एक्सटेंशन! 4 अक्टूबर को खत्म होगा कार्यकाल

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद पर एक्सटेंशन नहीं लेंगे।

Asian Games 2026: शेफाली के शतक से भारत की बड़ी जीत, फाइनल में श्रीलंका से होगा मुकाबला

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रविवार, 20 सितंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया।

Asian Games: एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

Asian Games: जापान के नागोया में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज हो गया है। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार यानी 19 सितंबर को शानदार आगाज किया गया। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेल शुरू होने की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast