Basant Panchami 2023 : कब है बसंत पंचमी? जानें क्यों होती है सरस्वती वंदना

Basant Panchami 2023 : कब है बसंत पंचमी? जानें क्यों होती है सरस्वती वंदना

Basant Panchami 2023: हर साल माघ शुक्ल पंचमी के दिन वसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इसी महीने से देश में वसंत ऋतू की शुरुआत हो जाती है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा का विधान है। इस साल वसंत पंचमी का त्यौहार 26 जनवरी, 2023 को मनाया जा रहा है।

पंचांग के अनुसार, वसंत पंचमी की माघ शुक्ल पंचमी तिथि 25 जनवरी बुधवार को 12:34 पीएम से शुरू होगी और यह 26 जनवरी गुरुवार को 10:28 एएम तक रहेगी। वसंत पंचमी की उदयातिथि 26 को प्राप्त हो रही है। इस दिन सूर्योदय का समय सुबह 07:12 बजे है। वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा सुबह 07 बजकर 12 मिनट से प्रारंभ होगी। पूजा मुहूर्त की समाप्ति दोपहर में 12 बजकर 34 मिनट पर होगी। 

क्यों होती है सरस्वती की पूजा? 
 
पुराणों के अनुसार वसंत पंचमी के दिन ही विद्या की देवी सरस्वती का जन्म हुआ था। मान्यता है कि सृष्टि के रचियता भगवान ब्रह्मा के मुख से वसंत पंचमी के दिन ही ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। इसलिए इस दिन देवी सरस्वती की विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। इस देवी ने वाणी के साथ-साथ विद्या और बुद्धि भी दी इसलिए भी वसंत पंचमी के दिन घर में सरस्वती मां की पूजा की जाती है।

Leave a comment