लगातार 11 दिनों की उड़ान...इस पक्षी के नाम दर्ज हुआ अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

लगातार 11 दिनों की उड़ान...इस पक्षी के नाम दर्ज हुआ अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली: डक हॉक पक्षी के बारे में तो आप सभी को पता ही होगा जिसे संसार का सबसे तेज उड़ने वाले पक्षी के नाम से जाना जाता है यह पक्षी 290 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताएंगे जिसने 11 दिनों तक बिना रूके उड़ाने का रिकॉर्ड दर्ज करवाया है। हम बात कर रहे है बार टेल्ड गॉडविट पक्षी की। इस पक्षी ने 13560 किलोमीटर की उड़ान 11 दिनों में तय की है। इसने अलास्का से ऑस्ट्रेलिया की दूरी तय की है।

11 दिनों तक बिना रूके भरी उड़ान

बता दें कि यह पक्षी केवल 5 महिने का है। बार टेल्ड गॉडविट ने 13 अक्टूबर को अलास्का से उड़ना शुरू किया था और 24 अक्टूबर को यह ऑस्ट्रेलिया के पूर्वोत्तर तस्मानिया में एन्स न्स बे में उतरा था।कहा जा रहा है कि यह उन कई पक्षियों में से एक है, जिसे वैज्ञानिकों ने 5G सैटेलाइट टैग से अटैच किया था। जिससे पता चला है कि इस पक्षी ने 11 दिनों तक बिना रूके उड़ाता रहा और उड़ान के नाम पर रिकॉर्ड दर्ज करवाया है। बताया जा रहा कि 13 अक्टूबर 2022 को अलास्का में सफर शुरू होने से पहले इसकी पीठ के निचले हिस्से पर सैटेलाइट टैग लगाया गया था जिसका नंबर था 2324684, जो इस पक्षी की पहचान है। वैज्ञानिकों ने इस 5-जी टैग को ट्रैक किया और उससे मिले डाटा मे पता चला कि इस पक्षी ने यह मैराथन सफर बिना रुके 25 अक्टूबर को पूरा किया।

कैसे तय किया सफर

वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब यह पक्षी उड़ता है तो अपने शारीरिक अंगों को सिकोड़ लेता है, इस कारण जमीन के मुकाबले हवा में उड़ने पर इसका शरीर काफी छोटा हो जाता है। यही खूबी उड़ते समय काम आती है।

Leave a comment