Search KhabarFast

Press ESC to close

Bank Strike: 27 सितंबर को भी खुलेंगे बैंक, सरकार ने 5 दिन की लगातार छुट्टी पर लगा दी रोक

Bank Strike: 27 सितंबर को भी खुलेंगे बैंक, सरकार ने 5 दिन की लगातार छुट्टी पर लगा दी रोक

Bank Strike: बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि 27 सितंबर, रविवार को देशभर में सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इससे ग्राहकों को लगातार पांच दिन तक बैंक बंद रहने की परेशानी नहीं होगी। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दी है। सरकार ने यह कदम बैंक ग्राहकों की जरूरी सेवाओं को जारी रखने के लिए उठाया है।

तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल

दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को सप्ताहांत की छुट्टी है। ऐसे में बैंक लगातार पांच दिन बंद रहने की स्थिति बन रही थी। सरकार ने इसी को देखते हुए 27 सितंबर को बैंक खुले रखने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि आम लोगों की बैंकिंग जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित नहीं होनी चाहिए। ग्राहकों की सुविधा और उनकी जरूरतों को सरकार की प्राथमिकता बताया गया है।

बैंक ने दी ग्राहकों को सलाह?

सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से बैंक यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील भी की गई है। सरकार का कहना है कि बैंक कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा सकता है। इस बीच SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक ने भी अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग काम पूरे कर लें। ग्राहकों से डिजिटल बैंकिंग और सेल्फ सर्विस सुविधाओं का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

बैंक यूनियन कर रही ये मांग

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करना है। फिलहाल बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है, जबकि अन्य शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। यूनियनें सभी शनिवार और रविवार को छुट्टी की मांग कर रही हैं। प्रस्तावित हड़ताल की तारीख 30 सितंबर की छमाही क्लोजिंग से भी जुड़ी है।

यह तारीख बैंकों के लिए प्रावधान, खातों के मिलान, ट्रेजरी संचालन और अन्य वित्तीय कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण होती है। 27 सितंबर को बैंक खुले रहने से ग्राहकों को जरूरी सेवाएं लेने का अतिरिक्त मौका मिलेगा। हालांकि, हड़ताल को लेकर अंतिम स्थिति बैंक यूनियनों के फैसले पर निर्भर करेगी। 

Also read: Delhi News: कालकाजी गैंगरेप कांड के बाद प्रशासन की सख्ती, दिल्ली के सभी पार्कों की सुरक्षा जांचने के दिए निर्देश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: कालकाजी गैंगरेप कांड के बाद प्रशासन की सख्ती, दिल्ली के सभी पार्कों की सुरक्षा जांचने के दिए निर्देश

Delhi Parks Safety Audit: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास हुए कथित गैंगरेप की वारदात ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि एक हफ्ते के अंदर राजधानी के सभी पार्कों का सेफ्टी ऑडिट किया जाए।

'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति...', दो आयुक्तों की आपत्ति वाली खबरों को चुनाव आयोग ने किया खारिज

ECI on SIR: देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का अभियान जोरों-शोरों से चल रहा है। जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच भी तनातनी का माहौल बना हुआ है। लेकिन इस बीच चुनाव आयोग के अंदर इस प्रक्रिया को लेकर चल रहे मतभेदों की खबर तेजी से फैल रही है। जिस पर अब चुनाव आयोग का बयान भी सामने आ चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast