Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: कालकाजी गैंगरेप कांड के बाद प्रशासन की सख्ती, दिल्ली के सभी पार्कों की सुरक्षा जांचने के दिए निर्देश

Delhi News: कालकाजी गैंगरेप कांड के बाद प्रशासन की सख्ती, दिल्ली के सभी पार्कों की सुरक्षा जांचने के दिए निर्देश

Delhi Parks Safety Audit: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास हुए कथित गैंगरेप की वारदात ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि एक हफ्ते के अंदर राजधानी के सभी पार्कों का सेफ्टी ऑडिट किया जाए।

बताया जा रहा है कि आज 23 सितंबर 2026 बुधवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने एक बैठक की। इस बैठक में  MCD कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और DDA के वाइस चेयरमैन शामिल थे। इस बैठक में तय किया गया कि एक हफ्ते के अंदर दिल्ली के सभी पार्कों का सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। इस दौरान सभी पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा। इस संबंध में उपराज्यपाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हादसे वाले दिन पीड़िता और उसका दोस्त कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। उसके बाद उन्होंने गेट नंबर 7 से आस्था कुंज पार्क में एंट्री ली। इस दौरान तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी बनकर पीड़िता को उसके दोस्त से अलग किया और उसे एक सुनसान इलाके में ले गए। आरोपियों में शामिल आसिफ नाम के आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को बंदूक और चाकू से धमकाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद दो अन्य आरोपियों ने भी कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस को इस मामले की सूचना एक PCR कॉल के जरिए रात लगभग 8:45 बजे मिली। तो वहीं, जांच में सामने आया कि जिस पार्क में इस वारदात को अंजाम दिया, वहां कोई भी CCTV कैमरा नहीं था। इसके अलावा इस मामले में अभी तक 2 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 

Also read: 'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति...', दो आयुक्तों की आपत्ति वाली खबरों को चुनाव आयोग ने किया खारिज

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Strike: 27 सितंबर को भी खुलेंगे बैंक, सरकार ने 5 दिन की लगातार छुट्टी पर लगा दी रोक

बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति...', दो आयुक्तों की आपत्ति वाली खबरों को चुनाव आयोग ने किया खारिज

ECI on SIR: देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का अभियान जोरों-शोरों से चल रहा है। जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच भी तनातनी का माहौल बना हुआ है। लेकिन इस बीच चुनाव आयोग के अंदर इस प्रक्रिया को लेकर चल रहे मतभेदों की खबर तेजी से फैल रही है। जिस पर अब चुनाव आयोग का बयान भी सामने आ चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast