Search KhabarFast

Press ESC to close

Bank Holidays: अप्रैल में आधे महीने बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब रहेगी छुट्टियां

Bank Holidays: अप्रैल में आधे महीने बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब रहेगी छुट्टियां

Bank Holidays: मार्च का महीना खत्म होने वाला है और नया वित्तीय वर्ष अप्रैल से शुरू हो रहा है। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की पूरी जानकारी जरूर ले लें। भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की सूची के अनुसार अप्रैल महीने में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अप्रैल की शुरुआत में ही वित्तीय वर्ष बदलने के कारण कई बैंकों में खातों की क्लोजिंग का काम होता है। इस वजह से कुछ जगहों पर बैंक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण भी अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। पुण्य गुरुवार के मौके पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। वहीं गुड फ्राइडे के दिन देश के अधिकतर राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा। इसके अलावा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, महाविषुव संक्रांति, बुइसू महोत्सव, तमिल नववर्ष, बोहाग बिहू और बैसाखी जैसे त्योहारों के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

बंगाली नववर्ष पर बैंकों की होगी छुट्टी

बंगाली नववर्ष, विशु और हिमाचल दिवस के चलते गुवाहाटी, अगरतला, ईटानगर, शिमला, कोलकाता समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा बोहाग बिहू के कारण गुवाहाटी में और गरिया पूजा के कारण अगरतला में भी बैंक छुट्टी पर रहेंगे। वहीं बसव जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर बेंगलुरु सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

तारीखों पर भी नहीं कर पाएंगे आप बैंक का काम

हर महीने की तरह इस बार भी दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। अप्रैल में 11 तारीख को दूसरा शनिवार और 25 अप्रैल को चौथा शनिवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक अवकाश रहेगा। इसके अलावा 5, 12, 19 और 26 अप्रैल को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले इन तारीखों को ध्यान में रखकर ही अपनी योजना बनाएं, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें