HEALTH TIPS: इन लोगों को नहीं खानी चाहिए गेहूं के आटे की रोटी, वरना पड़ सकता है भारी!

HEALTH TIPS: इन लोगों को नहीं खानी चाहिए  गेहूं के आटे की रोटी, वरना पड़ सकता है भारी!

Diabetes should not consume flour: डायबिटीज...मधुमेह...शुगर...इस बीमारी को इनमें से किसी भी नाम से पुकारे जाएं कोई पर्क नहीं पड़ता, लेकिन शरीर के लिए ये बेहद खतरनाक है। इस बीमारी से किसी व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। वहीं इससे मरने वालों के आंकड़ों की बात करें तो साल 2019 में डायबिटीज की वजह से 1.5 मिलियन लोगों की मौत हो गई थी और इसमें 48 फीसदी मौतें 70 साल की उम्र से पहले हुई थी। अब आप इससे अंदाजा लगा सकते है कि ये कितनी खतरनाक है।

मधुमेह को नहीं करना चाहिए आटे का सेवन

दरअसल दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की तदाद लगातार बढ़ रही है।भारत की बात करें तो यहां हर परिवार में कोई न कोई सदस्य इस बीमारी से पीड़ित है। वहीं इससे समय से नहीं संभाला जाएं तो यह उस व्यक्ति की जान भी ले सकती है। वहीं इस बीमारी में कुछ चीजों को सेवन ज्यादा किए जाने की सलाह दी जाती है तो कई चीजों से परेहज करने को कहा जाता है इसमें सबसे पहले आया है आटे। आमतौर पर डायबिटीज में चावल कम खाने की सलाह दी जाती है, इसके बदले लोग रोटी खाना शुरू कर देते हैं, लेकिन क्या ऐसा करना फायदेमंद है?

जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

अगर हम एक्सपर्ट की मानें तो उनका कहन है कि गेहूं के आटे की रोटी का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसे में ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है। कहा जाता है कि जब आटे को छन्नी से छानकर इसका चोकर निकाल देते हैं तो बाकी सिर्फ मोटा मैदा ही रह जाता है, ये खून में शुगर की मात्रा को बढ़ा सकता है और मधुमेह के रोगियों के लिए जहर से कम नहीं है।

 इन अनाज की रोटियां का करें सेवन

बाजरा का आटा

बाजरे का आटा ग्रे रंग का होता है, सर्दी के मौसम में इसकी रोटियां बड़े चाव से खाई जाती है, ये मधुमेह के रोगियों के लिए एकदम परफेक्ट डाइट है. इससे सेहत नहीं बिगड़ती।

मक्का का आटा

मक्के की रोटी और सरसों का साग तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गेहूं के आटे से ज्यादा हेल्दी है, क्योंकि इससे शुगर का स्तर नहीं बढ़ता।

चने का आटा

चने के आटे की रोटियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं, क्योंकि ये ग्लूटेन फ्री होती हैं, यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए ये लाभकारी साबित हो सकती हैं।

 ज्वार का आटा

ज्वार के आटे की रोटियां काफी पसंद की जाती हैं, इसमें डाइटरी फाइबर होता है, जिससे पेट लंब वक्त तक भरा हुआ महसूस होता है, इसे खाने से मोटापा नहीं बढ़ता जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत जरूरी है।

Leave a comment