Search KhabarFast

Press ESC to close

'सरकारी नौकरी में 99 फीसदी घोटला, जाति-वर्ग के लोगों को...', बाबा रामदेव ने सरकार को दी चेतावनी

'सरकारी नौकरी में 99 फीसदी घोटला, जाति-वर्ग के लोगों को...', बाबा रामदेव ने सरकार को दी चेतावनी

Baba Ramdev Big Claims: योग गुरु बाबा रामदेव अक्सर अपने बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में बड़े स्तर पर खामियां है औऱ अपने जाति, वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाकर दूसरों को बाहर कर दिया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद मीडिया से बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू के दौरान रिश्वत देने और सिफारिश की शिकायतें सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों-कॉलेजो में सुविधाओं उम्मीद के मुताबिक नहीं है।

आंदोलन शुरू करने की चेतावनी

उन्होंने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन करना पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने साफ कहा है कि अराजकता या आंदोलन का समर्थन नहीं करते लेकिन, गड़बड़ियों को ठीक करना होगा। बाबा रामदेव ने कहा कि स्कूल-कॉलेज के बच्चे शिकायत कर रहे हैं बिजली-पानी नहीं है। अगर पेपर पास कर लिया तो 10वीं-12वीं के नंबर कहीं नहीं जुड़ते। प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए चयन होता है। यह न्याय के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इसे ठीक करें नहीं तो ऐसा ना हो कि बाबा रामदेव को आंदोलन करना पड़ जाए।  

एक-दूसरे से नफरत नहीं करें-बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने नेताओं से अपील करते हुए कहा कि लड़ने की बजाए देशहित में काम करें। उन्होंने कहा कि राजनेताओं को आपस में लड़ना नहीं चाहिए। लड़ने के लिए पाकिस्तान और विदेशी ताकते है। आपस में झगड़ा नहीं करना चाहिए। आपस में घृणा करना ठीक नहीं है। देश में जो हो रहा है उसकी सराहना भी करनी चाहिए। बाबा रामदेव ने कहा कि एक-दूसे से नफरत नहीं करना चाहिए।       

Also read: JPSC परीक्षा में गड़बड़ी का नया खुलासा, 1 करोड़ तक में चयन की कथित डील का दावा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

स्वतंत्रता दिवस पर नारी शक्ति का प्रदर्शन, PM मोदी संग तिरंगा फहराने वाली कैप्टन सोनिया सिंह चौहान कौन हैं?

Who is Captain Sonia Singh Chauhan: आज 15 अगस्त 2026 को देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराया। इस ऐतिहासिक पल को पूरा देश गर्व और भावुकता के साथ देखता है।

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला क्यों पहुंचे राहुल-खड़गे, क्या प्रोटोकॉल नहीं मिलने से हैं खफा या सियासी मतभेद?

Independence Day:देश 80वें आजादी दिवस मना रहा है। चारों तरफ जश्न मनाया जा रहा है। वहीं, लालकिले के प्राचीर से प्रधानमंत्री ने अपना भाषण दिया। हालांकि, लालकिले पर राहुल गांधी और मल्लकिार्जुन खड़गे नहीं आए। बताया जा रहा है कि दोनों नेता समारोह में बैठने की व्यवस्था और तय प्रोटोकॉल को लेकर नाराज थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast