Search KhabarFast

Press ESC to close

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी का नया खुलासा, 1 करोड़ तक में चयन की कथित डील का दावा

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी का नया खुलासा, 1 करोड़ तक में चयन की कथित डील का दावा

JPSC Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले में नए दावे सामने आ रहे हैं। CID की पूछताछ में बुद्धेश्वर भगत ने कथित तौर पर अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने और अंतिम चयन तक पहुंचाने वाले एक नेटवर्क के बारे में जानकारी दी है। जांच में सामने आए दावों के मुताबिक, परीक्षा में पास कराने से लेकर अंतिम चयन तक अलग-अलग स्तर पर रकम तय की गई थी। CID इस मामले में पहले ही कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब जांच एजेंसी इस कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों और उसके पूरे सिस्टम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

दावे में कही गई ये बात

सूत्रों के अनुसार, सामान्य और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों के अंतिम चयन के लिए कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये और SC-ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 80 लाख रुपये की रकम तय होने की बात सामने आई है। दावा है कि इस नेटवर्क के जरिए करीब 100 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी थी। जांच में यह भी सामने आने का दावा किया गया है कि पूरी रकम नकद लेने की योजना थी। वहीं, अभ्यर्थियों को इस नेटवर्क से जोड़ने वाले एजेंटों को प्रत्येक अभ्यर्थी के बदले करीब 15 लाख रुपये कमीशन दिए जाने की बात कही जा रही है।

लाखों लिए जाते थे एडवांस रुपये

कथित नेटवर्क का पहला निशाना JPSC की प्रारंभिक परीक्षा यानी PT थी। इसके लिए अभ्यर्थियों से 10 लाख रुपये एडवांस लेने की योजना होने का दावा किया गया है। PT पास कराने के बाद अगली किस्त लेने और मेंस परीक्षा तक कुल तय रकम का करीब 50 फीसदी भुगतान कराने की कथित योजना थी। अंतिम चयन होने के बाद बची हुई रकम लेने की बात भी जांच में सामने आई है।

JPSC समेत कई स्थानों पर कार्रवाई

बुद्धेश्वर भगत से पूछताछ में सामने आए कथित खुलासों के आधार पर CID अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। एजेंसी अधिकारियों, बिचौलियों, एजेंटों और पैसों के लेन-देन से जुड़े संभावित कनेक्शन खंगाल रही है। CID ने JPSC कार्यालय समेत कई स्थानों पर कार्रवाई की है। जांच के दौरान दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि कथित रैकेट में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके। हालांकि, जांच में सामने आए ये सभी दावे अभी जांच का हिस्सा हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। CID की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कथित नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल थे और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप कितने सही हैं।

Also read: दिल्ली हाईकोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 15 अगस्त से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पेट्रोल और डीजल खरीद पर लगी सीमा, Jio-bp और Nayara Energy के पंपों पर नया नियम

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सस्ता डीजल मिलने के कारण औद्योगिक और अन्य बड़े उपभोक्ता अब बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने के लिए पेट्रोल पंपों का रुख कर रहे हैं।

चलती कार से वर्चुअल पेशी पड़ी महंगी, दिल्ली हाईकोर्ट ने वकील पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना; जानें पूरा मामला

Delhi HC: कोर्ट की सुनवाई के दौरान वकील हमेशा अदालत में ही मौजूद होता है। लेकिन क्या हो जब वकील चलती कार में बैठा हुआ वर्चुअली तौर पर सुनवाई में शामिल हो। दरअसल, एक मामले में वकील चलती कार से वर्चुअल शामिल हुआ, जिसे देख दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई और वकील पर ₹1 लाख का जुर्माना लगा दिया।

13,000 करोड़ के PNB घोटाले में नया मोड़, नीरव मोदी का सहयोगी संदीप मिस्त्री UAE से भारत लाया गया

Sandeep Mistry Deportation: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय (MHA) के समन्वय से नीरव मोदी PNB बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित संदीप मिस्त्री को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत प्रत्यर्पित कराने में सफलता प्राप्त की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast