Baarish song released : पारस माहिरा का रोमांटिक सॉन्ग बारिश रिलीज हुआ

Baarish song released : पारस माहिरा का रोमांटिक सॉन्ग बारिश रिलीज हुआ

बिगबॉस एक्स कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का एक म्यूजिक वीडियो आया है जिसका नाम है 'बारिश'. यह गाना 10मार्च को होली के दिन रिलीज हुआ. इस गाने में पारस और माहिरा की कमजोर केमिस्ट्री नजर आ रही है. वहीं इस वीडियो में पारस और माहिरा का रोमांस कम और उनकी तकलीफे ज्यादा नजर आ रही है. साथ ही इस म्यूजिक वीडियो में जो कहानी दिखाई गई है, वह दो प्रेमियों के उपर आधारित है और एक दूसरे से बिछड़ने पर होने वाली तकलीफ की है.

वहीं वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि पारस और माहिरा की शादी होने जा रही है, तभी पारस को पुलिस पकड़कर ले जाती है. जिस वजह से माहिरा, पारस से बिछड़ने के गम में अपनी जान गंवा देती हैं. वहीं जब तक पारस जेल से बाहर आते हैं तब तक माहिरा की मौत हो जाती है. जब पारस माहिरा से मिलने उनकी कब्र पर जाते हैं, तो वहां माहिरा की रूह पारस से मुलाकात करती है. आपको बता दें कि यह गाना ’बारिश’यूट्यूब पर टॉप 4 पर ट्रेंड कर रहा है,लेकिन यह गाना अपना करिश्मा दिखा पाने में नाकाम रहा, जिसकी उम्मीद की जा रही थी.

साथ ही बिगबॉस एक्स कंटेस्टेंट आसिम रियाज और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का भी एक नया सॉन्ग 'मेरे अंगने में'रिलीज हुआ है. फैन्स इस सॉन्ग को काफी पसंद भी कर रहे है.

Leave a comment