Baaghi 3 Box Office Collection Day 1 : टाइगर श्रॉफ-श्रद्धा कपूर की बागी 3 की बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग, पहले ही दिन तोड़ा अजय देवगन का ये रिकॉर्ड

Baaghi 3 Box Office Collection Day 1 : टाइगर श्रॉफ-श्रद्धा कपूर की बागी 3 की बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग, पहले ही दिन तोड़ा अजय देवगन का ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 कल शुक्रवार 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म बागी 3ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग कर दी है. बागी 3ने साल 2020 के अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है. टाइगर की बागी 3पहले ही दिन अजय देवगन की फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर का रिकॉर्ड तोड़ साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. फिल्म बागी 3के पहले दिन का कलेक्शन काफी अच्छा रहा है. हालांकि फिल्म की कमाई पर कोरोना वायरस के कहर का असर भी देखने को मिला है.

अंग्रेजी वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3ने पहले दिन शुक्रवार को 17से 18करोड़ की कमाई की है. हालांकि फिल्म समीक्षकों के अनुमान पर पूरी तरह से खरा नहीं उतर पाई है. दरअसल, ट्रेड पंडितों ने अनुमान लगाया था कि फिल्म बागी 3 22से 25करोड़ के आस-पास ओपनिंग कर सकती है, लेकिन बागी 3की कमाई 18करोड़ के आस-पास सिमट कर रह गई है. इससे पहले साल 2018में रिलीज हुई बागी 2ने पहले दिन 25करोड़ की कमाई की थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बागी 3की एडवांस बुकिंग 5.50करोड़ रुपए रहा है, जो कि साल 2020की बड़ी एडवांस बुकिंग रही है. इससे पहले अजय देवगन की फिल्म तानाजी द वॉरियर की एडवांस टिकट बुकिंग 5.18करोड़ के आस-पास रही है. वहीं इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की बात करें तो टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने 17.50करोड़ की ओपनिंग कर साल 2020की टॉप 5बिग ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई है.

इस साल की टॉप 5 बिग ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर 13.8 करोड़ की ओपनिंग के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. यहां पढ़ें इस साल की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट.

Top 5 Highest Opening Movie 2020

1. बागी 3 – 17.50 करोड़

2. तानाजी द अनसंग वॉरियर – 13.8 करोड़

3. लव आजकल 2 – 11.47 करोड़

4. शुभ मंगल ज्यादा सावधान - .8.72 करोड़

5. स्ट्रीट डांसर 3 D -8.43 करोड़

 

 

 

Leave a comment