
नई दिल्ली: आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को हरियाणा में नया नाम दिया गया है। अब हरियाणा में इस योजना को चिरायु के नाम से भी जाना जाएंगे। हरियाणा के सीएममनोहर लाल ने गुरुग्राम के मानेसर में इस योजना के विस्तार के शुभारंभ के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब राज्य में 12 लाख अंत्योदय परिवार और इस योजना से जोड़े गए हैं। सीएम ने कहा कि 31 दिसंबर तक सभी लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड का वितरण कर दिया जाएगा।
क्या है योजना
दरअसल इस योजना से आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को पूरे परिवार के लिए 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। BPL होल्डर्स को ये कार्ड मिलता है। इसके जरिए वो किसी भी अस्पताल में 5 लाख तक का इलाज करवा सकते हैं। 27 स्पेशलिटी के 1949 ट्रीटमेंट इस योजना के दायरे में आते हैं।
किसे मिल सकता है योजना का फायदा?
• अगर आप भूमिहीन हैं।
• परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है।
• अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं।
• अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं।
• अगर आपके पास कच्चा मकान है।
• अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।
• निराश्रित, आदिवासी या फिर ट्रांसजेंडर हैं आदि।
किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत?
कैसे करें अपलाई
• सबसे पहले https://pmjay.gov.in/ पर जाएं।
• अब यहां लॉगिन करने के लिए अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डालें।
• अब आधार नंबर डालकर आगे बढ़ें,अगले पेज पर अंगूठे का निशान वेरिफाई करना होगा।
• अब 'अप्रूव्ड बेनेफिशियरी' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
• अब आपको अप्रूव्ड गोल्डन कार्ड की सूची दिखेगी।
• इस लिस्ट में अपना नाम ढूंढे और कंफर्म प्रिंट ऑप्शन पर क्लिक करें।
• अब आपको CSC वेलेट दिखेगा, इसमें अपना पासवर्ड डालें।
• अब यहां पिन डालें और होम पेज पर आएं।
• कैंडिडेट के नाम से डाउनलोड कार्ड का विकल्प दिखेगा।
• यहां से आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Leave a comment