
luxurious house built under the ground: अक्सर आप लोगों ने धरती और पानी पर घर बनते देखे होंगे, लेकिन दुनिया में एक ऐसा गांव है जहां के लोग धरती के नीचे घर बनाकर रहते है। दरअसल आप लोगों ने बेसमेंट के बारे में तो सुना ही होगा और कई लोगों के घर में बना भी होगा, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे लोग है जो जमीन के नीचे घर बनाकर रहते है। चलिए आपको उन लोगों के बारे में बताते है।
जमीन के नीचे बनाए आलीशान घर
दरअसल कूबर पेडी में लोग जमीन के नीचे घर बनाकर रहते है। हालांकि इसके पीछे एक वजह है। बताया जाता है कि कूबर पेडी काफी गर्म जगह है, यहां सर्दियों के मौसम में भी गर्मी रहती है और बारिश भी कम ही होती है। सालाना 130 मिली-मीटर के आस-पास ही होती है। ये एक बड़ा कारण है कि लोग जमीन के नीचे रहना पसंद करते हैं। यहां अगर 24 घंटे भी ठीक-ठाक बारिश हो जाए तो बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं।
धरती के नीचे रहते है 3500 लोग
वहीं इस शहर में करीब 3500 लोगों की आबादी है जिसमें लगभग 45 देशों के लोग बसे हुए हैं। इसमें भी 60 परसेंट लोग यूरोप के रहने वाले हैं। कम जनसंख्या के बावजूद ये शहर अपनी अद्भुत संस्कृति और रहन-सहन की वजह से लोगों के पसंदीदा जगहों में शुमार है। यहां कमाई का जरिया सैलानी और ओपल की खदान हैं।
इस शहर के बारे में कहा जाता है कि यहां के लोग रात में ही खेल-कूद का आनंद उठाते हैं। यहां का गोल्फ कोर्स काफी मशहूर है। इस शहर में सिर्फ अंडर-ग्राउंड घर ही नहीं बल्की होटल भी मौजूद हैं। यहां के घरों में लग्जरी सुविधाएं भी मौजूद हैं। यहां आपको जमीन के नीचे स्विमिंग पूल भी नजर आएगा। इस शहर में सोलर प्रोजेक्ट और विंड मिल के जरिए भरपूर बिजली है।
Leave a comment