
Chandra graham: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई को बुद्ध पूर्णिमा वाले दिन लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और देर रात 1 बजे समाप्त होगा। साल के पहले चंद्र ग्रहण को सिर्फ यूरोप, सेंट्रल एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा। ये भारत में नहीं दिखाई देगा।
जिसकी वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और न ही इसका प्रभाव होगा। हालांकि ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद कुछ उपाय करने चाहिए और कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए, ताकि इसके नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सके। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें और क्या ना करें।
चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें क्या नहीं?
• चंद्र ग्रहण के मोक्षकाल यानी समापन के बाद पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें।
• घर के देवी-देवताओं को भी स्नान करवाएं।
• पानी में नमक डालकर पूरे घर में पोछा लगाएं।
• समापन के बाद घर, दुकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान की साफ-सफाई करें।
• हर जगह गंगाजल से छिड़काव करें।
• मंदिर में साफ-सफाई भी जरूर करें।
• चंद्र ग्रहण के बाद दान करना पुण्यदायी माना गया है।
• चंद्र ग्रहण से पहले पके हुए भोजन में तुलसी की पत्तियां डाल दें।
• गंगाजल के छिड़काव के बाद ही भोजन करें।
Leave a comment