Assam-Kerala-Puducherry Assembly Election 2026: आज 9 अप्रैल 2026 को असम, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। बता दें, इन तीनों राज्यों-केंद्रशासित प्रदेश में एक चरण में मतदान होगा। तो वहीं, मतदान का रिजल्ट 4 मई को घोषित किया जाएगा। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
PM मोदी की खास अपील
मतदान शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम, केरल और पुडुचेरी के मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान की अपील की। अलग-अलग संदेशों में PM मोदी ने कहा कि बड़े पैमाने पर मतदान लोकतंत्र को मजबूत बनाएगा। उन्होंने खासतौर पर युवाओं और महिलाओं से कहा किया कि वे आगे आएं और अपने वोट से राज्य के भविष्य को आकार दें। उन्होंने जोर दिया कि हर वोट की अहमियत है और यह चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का सुनहरा अवसर है।
Also read: चुनाव आयोग जल्द शुरू कर सकता है वोटर लिस्ट संशोधन का तीसरा चरण, 22 राज्यों में तैयारी
असम का चुनावी माहौल
असम की 126 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा-नीत एनडीए तीसरी बार सत्ता बनाने का लक्ष्य रखी है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस-नीत विपक्षी गठबंधन से है। पिछले चुनाव में भाजपा गठबंधन ने बहुमत हासिल किया था। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगने लगी हैं।
केरल में त्रिकोणीय मुकाबला
केरल की 140 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में हैं। कांग्रेस-नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) और भाजपा-नीत एनडीए के बीच कड़ा नुकाबला है।
पुडुचेरी का हाल
केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों पर एनडीए (एआईएनआरसी-भाजपा) और कांग्रेस गठबंधन के बीच मुख्य लड़ाई है। पूर्व मुख्यमंत्री एन. रंगासामी की अगुवाई वाली एनडीए पिछले 20 सीटों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने की उम्मीद कर रही है। मतदान पूरे 30 निर्वाचन क्षेत्रों में एक साथ हो रहा है।
चुनाव आयोग की तैयारियां
दूसरी तरफ, चुनाव आयोग ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर EVM और वीवीपीएटी मशीनें पहले से पहुंच चुकी हैं। महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की भारी तैनाती है। मौसम विभाग के अनुसार तीनों जगहों पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है।