Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में नहीं बरसेंगे बादल! पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, हरियाणा समेत इन 15 राज्यों में बदलेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में नहीं बरसेंगे बादल! पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, हरियाणा समेत इन 15 राज्यों में बदलेगा मौसम

IMD Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR में अगले पांच दिन यानी 9 से 13 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में 9-11 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश जारी रह सकती है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद मैदानी इलाकों में सूखा मौसम छा जाएगा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में 11 अप्रैल के बाद भी कुछ जगहों पर हल्की गतिविधि संभव है।

IMD ने बताया गया है कि 8 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई, लेकिन अब इसका प्रभाव कम हो रहा है। नया विक्षोभ 11 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है, लेकिन मैदानी इलाकों में इसका खास असर नहीं दिखेगा।

दिल्ली-NCR का हाल:

IMD के अनुसार, 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री और न्यूनतम 15-17 डिग्री रहने की संभावना है। 10 से 14 अप्रैल तक तापमान 32 से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हवा की रफ्तार 10-25 किमी/घंटा रहेगी। 8 अप्रैल को हुई हल्की बारिश और गरज-चमक के बाद अब मौसम सूखा और गर्म होता जा रहा है। 

Also read: यमुना स्वच्छता के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा संकल्प, 'ग्रीन बजट' का बड़ा हिस्सा यमुना सफाई के लिए आवंटित

पहाड़ी इलाकों में मौसम का हाल 

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों जैसे कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम, जोजिला, द्रास में 8-11 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बर्फबारी संभव है। 9 अप्रैल को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश/बर्फबारी जारी रहेगी। ऐसे में यात्रियों को सड़कों पर फिसलन और कम दृश्यता का खतरा है। IMD ने यात्रा अलर्ट जारी किया है।

देश के अन्य राज्यों का मौसम 

उत्तर भारत के इन 15 प्रमुख राज्यों/क्षेत्रों (दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़) में मैदानी इलाकों में बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है। बाकी मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है। हालांकि, उत्तराखंड में 9 अप्रैल को हल्की बारिश/बर्फबारी संभव है, लेकिन उसके बाद सूखा रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IIT दिल्ली में PM मोदी का छात्राओं को लेकर बड़ा संदेश, कहा- मेडल पाने वाली छात्राओं की संख्या और बढ़नी चाहिए

delhi News : IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने से पहले वे पीछे मुड़कर अपने शिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ का आभार जरूर जताएं, जिन्होंने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। समारोह में प्रधानमंत्री ने मेधावी छात्रों को संस्थान के प्रतिष्ठित सम्मान भी प्रदान किए, जिनमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल शामिल रहे।

Ranchi Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों और सरकार के बीच दूसरे दौर की वार्ता खत्म, क्या बैठक में बनी सहमति?

Jharkhand Protest: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। आंदोलन कारी छात्रों ने सिस्टम में बदलाव लाने की ठानी है। वहीं, सरकार की तरफ से बातचीत की कवायद लगातार की जा रहा है लेकिन, अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast