Search KhabarFast

Press ESC to close

फिल्ड मार्शल का तमगा ना आया आसिम मुनीर के काम, जर्मनी में निकल गई सारी हेकड़ी

फिल्ड मार्शल का तमगा ना आया आसिम मुनीर के काम, जर्मनी में निकल गई सारी हेकड़ी

Asim Munir: एक बार फिर से पाकिस्तान की बेइज्जती हुई है। इस बार पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के कारण पाकिस्तान की लुटिया डूब गई है। दरअसल, इस वक्त जर्मनी में सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी पहुंचे। इस दौरान उनको सुरक्षाकर्मियों ने पहचान पत्र दिखाने को कहा।

इसकी एक तस्वीर भी आई है जिसमें देखा जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आसिम मुनीर को पहचान पत्र दिखाने को कहा। 13 से 15 फरवरी तक आयोजित कार्यक्रम में मुनीर के साथ आम लोगों की तरह व्यवहार किया गया। प्रॉटोकॉल के तहत सुरक्षाकर्मियों ने उनसे पहचान पत्र मांगा।

पूर्व आर्मी अधिकारी भड़के

घटना के बाद पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी आदिल राजा ने कहा कि दुनिया में उन्हें कोई जानता नहीं है। उन्होंने कहा कि मुनीर से अगर गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मी भी पूछता तो वो अपना परिचय देते हैं। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन हर साल आयोजित किया जाता है, जहां दुनियाभर के नेता, रक्षा अधिकारी, राजनयिक और निति निर्धारक आते हैं। हालांकि, जर्मनी में इस कार्यक्रम में मुनीर को विरोध का सामना भी करना पड़ा। सिंधी राजनीतिक संगठन जेये सिंध मुत्ताहिदा ने सम्मेलन स्थल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।

JSMM ने किया विरोध

संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, जर्मन सरकार और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को संबोधित एक बयान में जेएसएमएम के अध्यक्ष शफी बुरफत ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख को न्योता देना उनके लिए बड़ा झटका है। जेएसएमएम ने कहा कि पाकिस्तान की सेना में मानवाधिकार का उल्लंघन किया है। जेएसएमएम का कहना है कि बांग्लादेश की आजादी के दौरान पाकिस्तान की तरफ से खून-खराबे एक तरह से नरसंहार है। बयान में पाकिस्तान की सेना और उग्रवादी तत्वों का समर्थन करने का आरोप लगाया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इस्लामाबाद में सजेगी बड़ी कूटनीतिक मेज, जेडी वेंस से लेकर अराघची तक...अमेरिका-ईरान के कई नेता होंगे आमने-सामने

Islamabad Diplomatic talks: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज वैश्विक कूटनीति का केंद्र बना हुआ है। मध्य पूर्व में छह सप्ताह चली हिंसक जंग और दो सप्ताह के विराम के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी शांति की दिशा में पहली औपचारिक वार्ता शुरू हो रही है।

ईरान वार्ता के बीच ट्रंप ने खोला ऊर्जा भंडार का पिटारा, दुनिया को जोड़ने के लिए बनाई नई रणनीति

US Oil and Gas Reserves: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति में आई कमी को देखते हुए दुनिया के तेल आयातक देशों को अमेरिकी तेल और गैस खरीदने का खुला आमंत्रण दिया है।

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast