Search KhabarFast

Press ESC to close

Asian Games 2026: ईशान किशन ने रचा इतिहास, नंबर-5 या नीचे बल्लेबाजी करते हुए बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Asian Games 2026: ईशान किशन ने रचा इतिहास, नंबर-5 या नीचे बल्लेबाजी करते हुए बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Asian Games 2026: एशियन गेस्म 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। यह मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। इस मुकाबले में भारत की तरह से ईशान किशन ने 46 गेंदों पर 80 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस बड़ी पारी में पांच छक्के और चार चौके लगाए। साथ ही एक बड़ा कारनामा भी अपने नाम किया।  

80 रनों की तूफानी पारी के साथ ईशान किशन टी20I में  एक बड़ा रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हो गया। उन्होंने भारत के लिए नंबर-5 या उससे नीचे के क्रम में बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि मनीष पांडे के नाम दर्ज थी। उन्होंने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 79 रन की पारी खेली थी। इस सूची में युवराज सिंह भी शामिल हैं, जिन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 77 रन बनाए थे। वहीं हार्दिक पंड्या ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 71 रन और रिंकू सिंह ने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 69 रन की पारी खेली थी। आपको बता दें कि इस मैच का विजेता शनिवार को स्वर्ण पदक के लिए पाकिस्तान से भिड़ेगा। भारत एशियाई खेलों का मौजूदा चैंपियन है।

शुरूआत में लगे टीम इंडिया को झटके 

पहले बल्लेबाजी करते हुए  भारत ने दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और 15 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत की। श्रीलंका ने स्पिनर थरिंदु रत्नायके से गेंदबाजी की शुरुआत की, जिन्होंने सूर्यवंशी के एक चौके सहित केवल पांच रन दिए। अभिषेक ने अगले ओवर की शुरुआत छक्के से की, लेकिन साहन अरच्चिगे ने अगली ही गेंद पर अपना बदला लेते हुए उन्हें आउट कर दिया। अभिषेक ने तीन गेंदों पर केवल सात रन बनाए। इसके बाद संजू सैमसन मैदान पर आए, लेकिन ज्यादा देर तक टिक नहीं सके क्योंकि रत्नायके ने उन्हें अपने दूसरे ओवर में ही आउट कर दिया। सैमसन ने भी केवल सात रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर, ईशान किशन से पहले बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने सूर्यवंशी के साथ तीसरे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की, जिसमें युवा बल्लेबाज सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए। सूर्यवंशी ने बिनुआर फर्नांडो के ओवर में दो चौके लगाए और रत्नायके के अगले ओवर में लगातार तीन चौके जड़े। फर्नांडो के अगले ओवर में भी उन्होंने एक और चौका लगाया और पावरप्ले में भारत को 58 रन बनाने में मदद की।

पावरप्ले खत्म होते ही साहन अरच्चिगे ने सूर्यवंशी को आउट करके मैच का अपना दूसरा विकेट लिया और रनों की रफ्तार धीमी होने लगी। ईशान किशन ने कुछ बड़े शॉट खेले, लेकिन भारत ने 10वें ओवर में अपने कप्तान का विकेट गंवा दिया। अय्यर ने एक रन प्रति गेंद के हिसाब से 13 रन बनाए इसके बाद श्रीलंकाई स्पिनरों ने कुछ ओवरों तक दबदबा बनाए रखा और भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में रखा। लसिथ क्रुस्पुल्ले ने 14वें ओवर में अक्षर पटेल को आउट किया, जिन्होंने 13 गेंदों में संघर्ष करते हुए आठ रन बनाए। अगले ओवर में किशन ने बल्लेबाजी की गति बदलने की कोशिश की और दो चौके लगाए। लेकिन नुवानिदु फर्नांडो ने ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा को आउट कर दिया। इसके बाद शिवम दुबे क्रीज पर किशन के साथ आए, लेकिन वे भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और नौ गेंदों में सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

169 पर समाप्त हुई इंडिया की पारी 

किशन ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और अगले तीन ओवरों में कम से कम एक चौका जरूर लगाया। वाशिंगटन सुंदर और किशन ने 20वें ओवर में एक-एक छक्का लगाकर भारत को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया और भारत ने अपनी पारी 169/7 पर समाप्त की। किशन 46 गेंदों पर 80 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस बड़ी पारी में पांच छक्के और चार चौके लगाए। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: श्रीलंका को 124 रन से हराकर भारत फाइनल में, गोल्ड के लिए पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से मात दी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए169/7 का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम महज 9.5 ओवर में केवल 45 रनों पर ऑल आउट हो गई। अब टीम इंडिया का फाइनल में पाकिस्तान के साथ मुकाबला होगा।

IND vs WI: 406 रन का लक्ष्य भी आसान! गुवाहाटी की पिच पर गौतम गंभीर ने उठाए सवाल

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 406 रनों का लक्ष्य हासिल करने के बाद भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने गुवाहाटी की पिच की आलोचना की। उन्होंने कहा कि "बल्ले और गेंद के बीच थोड़ा और मुकाबला होना चाहिए" और गेंदबाजों को कम मदद देने वाली परिस्थितियां "उचित नहीं" थीं। बता दें कि भारत ने बुधवार को वनडे इतिहास में सबसे बड़े रन चेज़ को पूरा करते हुए सिर्फ 43.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर आठ विकेट से जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast