Search KhabarFast

Press ESC to close

PM मोदी ने UPSC शताब्दी समारोह में कैप्टन स्मित को किया सलाम, बोले- उनका पराक्रम हमें गौरव से भर देता है

PM मोदी ने UPSC शताब्दी समारोह में कैप्टन स्मित को किया सलाम, बोले- उनका पराक्रम हमें गौरव से भर देता है

PM  Modi News: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी ने UPSC  शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कल एक घटना घटी थी जिसमें भारत के कैप्टन स्मित ने धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया है। कल इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत ने 9/11 होने से बचा लिया है। उनका यह पराक्रम हमें गौरव से भर देता है। आज पूरी दुनिया पर गर्व कर रही है। हम सभी स्मित की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करें और उनका अभिनंदन करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का यह दिन UPSC के 100 वर्षों के साथ एक विरासत का भी उत्सव है।  100 वर्ष की इस यात्रा में पीढ़िया और सरकार बदली है लेकिन UPSC पर भरोसा उतना ही मजबूत है। उन्होंने कहा कि इतिहास के आगे बढ़कर अब हमारे सामने भारत का भविष्य इंतजार कर रहा है। 21वीं सदी का एक क्वार्टर बीत चुका है। आने वाले 20-25 साल भारत के लिए बहुत अहम है। विकसित भारत के लिए देश को जिस तरह का नेतृत्व चाहिए उसका बहुत बड़ा माध्यम UPSC और राज्यों के चयन आयोग भी हैं। हमें राष्ट्र प्रथम और नागरिक प्रथम का ध्यान रखना है।

पीएम मोदी ने कहा किAI हजारों दस्तावेजों को कुछ ही क्षणों में प्रोसेस कर सकता है। यह बदलती हुई सोच हमारी सिविल सर्विस से भी नए बदलाव की मांग करती है। हमें ऐसे युवाओं को लाना होगा जो पब्लिक ऑफिस से नहीं बल्कि पब्लिक सर्विस से आकर्षित हो। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हमारा मंत्र है नागरिक देवो भवः। आज 21वीं सदी का भारत नई कार्य संस्कृति के साथ आगे बढ़ रहा है... आज बहुत तेजी से युग और तकनीक बदल रही है। इसके बाद आने वाले समय में नई तरह की चुनौती समाज के सामने आ रही है। इस समय AI को लेकर समाज में चर्चा छिड़ी हुई है। ऐसे में हमारे सिविल सर्वेंट भी अलग तरह की परिस्थितियों में काम करेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

1 अक्टूबर से आपकी जेब पर असर, LPG महंगा, डीजल-ATF टैक्स घटा; बदल गए ये कई नियम

Rule Change 1st October: देश की जनता पर 1 अक्टूबर 2026 से जेब और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े बड़े बदलाव हुए है। महीने के पहले दिन की शुरूआत के साथ LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव से लेकर ATM से कैश निकालने के बड़े बदलाव किए गए हैं। खास तौर पर 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने से दिल्ली से मुंबई तक कारोबारियों को झटका लगा है। वहीं, SBI के ATM से मुफ्त कैश निकासी की लिमिट से जुड़े नियम में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में अगर आप बैंकिंग सेवाओं या LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो इन नए बदलावों की जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी को किया सलाम

PM Modi on Captain Smit Macchar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई की उड़ान में एक भीषण दुर्घटना को टालने में मदद करते हुए गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी और माता-पिता से बात की और सैकड़ों लोगों की जान बचाने वाले उनके शौर्य की सराहना की। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय दूतावास मच्छार और उनके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast