Amitabh Bachchan injured: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इस समय 'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन होस्ट कर रहे है। लेकिन हाल ही में शूटिंग के दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। जिसे लेकर उन्होंने अपनी सेहत का अपडेट जारी किया है। दरअसल, शो की शुरुआत वे स्टेज के बीच में खड़े होकर करते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने एंट्री के साथ अपनी सीट की ओर रुख किया, जिसे देख दर्शक भी हैरान रह गए। तब अभिनेता ने बताया कि शो की शूटिंग के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गिर गए, जिससे उनके घुटने में चोट लग गई। इस वजह से वह ज्यादा देर खड़े नहीं रह सकते।
Also read: Bigg Boss 20: काजी को मनोज तिवारी की बेटी ने दी धमकी, क्या अब सलमान खान लेंगे एक्शन?
अमिताभ बच्चन ने बताई अपनी हालत
हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने दर्शकों को अपनी चोट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर वह स्टेज के बीच में खड़े होकर शो की शुरूआत करते हुए अपना मोनोलॉग बोलते है। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसकी वजह बताते हुए अभिनेता ने अपने बाएं घुटने की ओर इशारा और करा कि आज उनके घुटने में चोट लगी है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान वह फिसलकर गिर गया और घुटने में चोट लग गई।' यह सुनकर स्टूडियो में बैठे दर्शक हैरान परेशान नजर आए। जिस पर एक्टर ने कहा कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, बस उन्हें खड़े होने में दिक्कत हो रही है। बावजूद इसके उन्होंने शूटिंग जारी रखी।
अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में भी अपनी सेहत को लेकर अपडेट जारी किया है। उनके फैंस और दर्शकों ने भी उनके जल्द-से ठीक होने की कामने भी की। बता दें, बिग बी साल 2000 से 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वे कई बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े हुए हैं। इन प्रोजेक्ट्स में फिल्म 'सेक्शन 84' और 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' बताए जा रहे है।