Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा किसानों के लिए बड़ी राहत, 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर दोबारा पंजीकरण शुरू; ये हैं आखिरी तारीख

हरियाणा किसानों के लिए बड़ी राहत, 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर दोबारा पंजीकरण शुरू; ये हैं आखिरी तारीख

Haryana Farmers: किसानों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। किसानों के लिए फसल पंजीकरण की एक विशेष समय-सीमा तय की गई है। दरअसल, खरीफ 2026 सीज़न के दौरान कुछ किसान पहले तय की गई तारीख 31.07.2026 तक MFMB पोर्टल पर खुद को रजिस्टर नहीं करा पाए। जिन्हें अब खरीद प्रक्रिया में भाग लेने में परेशानी हो रही है। लेकिन इन किसानों को राहत देते हुए फसल पंजीकरण की एक और तारीख तय कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत पंजीकरण 21 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक कराया जा सकेगा।

इस समस्या से संबंधित एक नोटिस भी रिलीज किया गया है। जिसमें कहा गया है कि ऐसे किसान जो समय पर खुद को MFMB पोर्टल पर रजिस्टर नहीं कर पाएं, वे अब संबंधित सब-डिविजनल ऑफिसर (C) को आवेदन दे सकते हैं और संबंधित SDO (C) SOPs (एनेक्शर A) के अनुसार अधिकतम 3 दिनों के भीतर आवेदक के दावे का वेरिफिकेशन सुनिश्चित करेंगे। इस काम के लिए MFMB पोर्टल 21.09.2026 से 27.09.2026 तक खुला रहेगा। इसलिए किसानों से अपील की गई है कि वह अपने दावों का समय पर और सही वेरिफिकेशन सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।

Also read: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 IPS और 37 HPS अधिकारियों के तबादले
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: CM पुष्कर सिंह धामी ने श्री बद्रीनाथ में दर्शन किए, पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बद्रीनाथ पहुंचकर भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

बद्रीनाथ में 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' का समापन, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित; लोक संस्कृति और सीमांत विकास पर दिया जोर

CM Dhami: श्री बद्रीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ का रविवार को समापन हुआ। ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

Uttarakhand News: बद्रीनाथ धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast