Search KhabarFast

Press ESC to close

Asian Games 2026 : हरियाणा के खिलाड़ियों का स्वर्णिम जलवा, थोड़े ही अंतराल में तीन खिलाड़ियों ने देश की झोली में डाले तीन स्वर्ण पदक

Asian Games 2026 : हरियाणा के खिलाड़ियों का स्वर्णिम जलवा, थोड़े ही अंतराल में तीन खिलाड़ियों ने देश की झोली में डाले तीन स्वर्ण पदक

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, मेहनत और अदम्य जज्बे का शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। थोड़े ही अंतराल में हरियाणा के तीन खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्णिम हैट्रिक कायम की।

सुजीत कलकल- चरखी दादरी

फ्रीस्टाइल कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीता।

अंकुश- हिसार

बॉक्सिंग के 80 किलोग्राम भारवर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को सोना दिलाया।

प्रवीण कुमारी- रोहतक

महिला बॉक्सिंग के 65 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

हरियाणा की धरती, देश के लिए पदक

इन खिलाड़ियों की उपलब्धि केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हरियाणा की उस खेल संस्कृति और प्रतिभा का प्रमाण है, जिसने गांव-गांव से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है। हरियाणा सरकार की ओर से खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहन देने, उन्हें सम्मानित करने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर निरंतर जोर दिया जा रहा है। खिलाड़ियों की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को शानदार जीत पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर न केवल देश में, बल्कि पूरे विश्व में प्रदेश और भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

हरियाणा के खिलाड़ियों का गौरव

खेल के मैदान में हरियाणा की बेटियां और बेटे लगातार तिरंगा ऊंचा कर रहे हैं। इन स्वर्णिम उपलब्धियों पर पूरे हरियाणा को गर्व है।

Also read: Haryana News: गांधी जयंती पर फरीदाबाद में GVP मुक्त अभियान शुरू,कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया शुभारंभ; जनभागीदारी की अपील की

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जनजातीय गौरव दिवस पर आदि गौरव महोत्सव, CM धामी बोले - हर जनजातीय परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई), उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के लोगों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।

जनगणना-2027, CM धामी ने की स्व-गणना की शुरुआत, उत्तराखंड की जनता से की बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत डिजिटल माध्यम से स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की। मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने परिवार से संबंधित आवश्यक विवरण ऑनलाइन दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में सहभागिता की। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना से प्राप्त जानकारी प्रदेश के भविष्य की विकास योजनाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

देहरादून में युवा कौशल महोत्सव-2026, CM धामी ने कहा - युवा सिर्फ जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईआरडीटी सभागार, देहरादून में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित युवा कौशल महोत्सव-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने सहसपुर स्थित स्किल हब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने वाले 35 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast