Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: महाराष्ट्र में एक्टिव हुआ मानसून, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें दिल्ली-हरियाणा का मौसम

Aaj Ka Mausam: महाराष्ट्र में एक्टिव हुआ मानसून, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें दिल्ली-हरियाणा का मौसम

IMD Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 जून को देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता तेज होने की संभावना जताई है। बीते दिन 6 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, गोवा, कर्नाटक के अतिरिक्त क्षेत्रों, तमिलनाडु के ज्यादातर हिस्सों तथा पूर्वोत्तर राज्यों में एंट्री ले चुका है। IMD ने भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसी के साथ यूपी, बिहार में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।

Also read: LPG Cylinder Rate Hike: आम जनता को बड़ा झटका, घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानिये कितने बढ गए हैं रेट ?

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज 7 जून को मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोआ, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक के आंतरिक इलाकों तथा पश्चिम बंगाल-सिक्किम में बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर भारत में मौसम का हाल

दिल्ली-NCR, यूपी और हरियाणा में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लेकिन दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश संभव है। तो वहीं, यूपी और हरियाणा में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सिंधु जल समझौते को लेकर दी थी हाथ काटने की धमकी, अब भारत आए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक मसूद

Pakistan Minister Arrives India:दिल्ली में SCO सिविलाइजेशन डायलॉग की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। पीएम मोदी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक भी शामिल हो रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका होगा जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आ रहा है।

KIA का बड़ा फैसला, Seltos, Carens Clavis और Sonet के कई वेरिएंट बंद, जानें अब कौन-से मॉडल मिलेंगे

Kia Variant Discontinued: दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी Kia ने भारतीय बाजार में अपनी तीन लोकप्रिय कारों Seltos, Carens Clavis और Sonet की वेरिएंट लाइनअप में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने इन तीनों कारों के कई वेरिएंट बंद कर दिए हैं। सबसे बड़ा बदलाव Kia Seltos में देखने को मिला है, जहां 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मिलने वाला iMT गियरबॉक्स पूरी तरह हटा

ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने काटा आर्मी ड्राइवर का चालान, वीडियो वायरल हुआ तो हो गया बड़ा एक्शन

Sameem Sultana MVI Army Driver Challan Video: असम के जोरहाट में सेना के ड्राइवर का चालान काटना एक महिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया। सीट बेल्ट नहीं लगाने पर MVI समीम सुल्ताना ने आर्मी के ड्राइवर का चालान काट दिया था और उसे गाड़ी के सामने खड़ा करके फोटो भी ली थी। इस दौरान दोनों के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast