Search KhabarFast

Press ESC to close

गैंगस्टर की दुनिया में और नए चेहरे की एंट्री, लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

गैंगस्टर की दुनिया में और नए चेहरे की एंट्री, लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

Firing On Gangster Bishnoi Legal Team:गैंगस्टर की दुनिया में तहलका मचा चुके लॉरेंस बिश्नोई गैंग को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब बिश्नोई के वकील पर फायरिंग की गई। जिसके बाद मानों बिश्नोई गैंग में हड़कंप मच गया हो। अब विश्नोई की लीगल टीम पर हमला करने वालें ने जिम्मेदारी ले ली है। हमला करने की जिम्मेदारी राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली है। 

दोनों ने बिश्नोई के वकील पर हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला है। पोस्ट में दीपक खन्नी को बिश्नोई का करीबी बताया गया है और लॉरेन्स के लिए मुखबरी करने के कारण हमला किया गया है। 

पोस्ट के जरिए ली जिम्मेदारी

राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि ये जो दीपक खन्नी पर हमला हुआ है, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं और ये लॉरेंस के लिए मुखबिरी और दलाली काम करता है, ये जो तू फिरोती की सेटिंग करता है और मुलाकात करके तू इन्फॉर्मेशन लाता है, वो बंद करके नहीं तो तेरी हरकतों की सजा पूरे परिवार को भुगतन होगी। पोस्ट में आगे लिखा गया है कि भगवान का शुक्र है कर तू बच गया, अभी भी समय है सुधर जाओ और  जितने भी दुश्मन है जो लॉरेंस को बदमाश मानते हैं, वो समत रहते सुधर जाओ नहीं अंजाम अच्छा नहीं होगा।

बिश्नोई के वकील पर हुई फायरिंग

दरअसल, मंगलवार की देर रात एक कार पर फायरिंग की घटना सामने आई। कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें एक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार कार सवार लोगों में एक ने खुद को दीपक खन्नी बताया। जिसका दावा है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का हिस्सा है। कुछ रिपोर्ट्स में भी उन्हें बिश्नोई का वकील बताया गया है। पुलिस ने कहा कि दो या तीन हमलावरों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। वहीं, घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है और उसकी जांच जारी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें