Angrezi Medium Box Office Collection Prediction : इरफान खान-करीना कपूर की फिल्म अंग्रेजी मीडियम पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़

Angrezi Medium Box Office Collection Prediction :  इरफान खान-करीना कपूर की फिल्म अंग्रेजी मीडियम पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़

फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के धमाल के बाद अब इस मूवी का दूसरा पार्ट बनने जा रहा है जिसका नाम है ‘अंग्रेजी मीडियम’. फिल्म  अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान और राधिका मदान मुख्य किरदार में  हैं.वहीं फिल्म का बजट 40 करोड का है. साथ ही फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’से यह उम्मीद भी लगाई जा रही हैं की यह फिल्म 40 करोड के बजट से उपर का बिज़नेस करके देगी.  फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’से  कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है. फिल्म में इरफान पिता के किरदार में है और राधिका इरफान की बेटी के किरदार में है. फिल्म में इरफान और राधिका दोनों की ही कैमेस्ट्री बहुत मज़ेदार दिखाई गई है.

वहीं अगर फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ की बात करें तो  फिल्म हिंदी मीडियम सुपर-डुपर हिट गई थी.यह फिल्म 2017में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.वहीं इस फिल्म ने, इंडियन Box Office के मुताबिक कुल 69.59 करोड़ कमाए. फिल्म की शुरूआत थोडी धीमी रही  फिल्म ने पहले दिन 2.81 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म हिंदी मीडियम में  ईरफान खान और सबा खान  मुख्य किरदार में थे. साथ ही फिल्म में दीपक डोबरियाल भी  मुख्य किरदार में दिखाए गए थे. फिल्म में तीनों का ही जबरदस्त किरदार दिखाया गया था. वहीं फिल्म हिंदी मीडियम के निर्देशक साकेत चौधरी थे. इस फिल्म को दशर्कों का बहुत प्यार भी मिला था.

फिल्म में जबरदस्त गीत भी थे जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था. साथ ही फिल्म हिंदी मीडियम  आईफा - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता,  आईफा- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, फ़िल्मफ़ेयर - सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, फ़िल्मफ़ेयर - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और स्टार स्क्रीन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता  के पुरस्कारों से सम्मानित भी हुई. फिल्म की स्टोरी भी ज़बरदस्त थी. वही अब इस फिल्म का दूसरा  पार्ट बन रहा है जिसका नाम है अंग्रेजी मीडियम’. इस फिल्म से भी यही उम्मीद लगाई जा रही है की फिल्म अंग्रेजी मीडियम’ भी पहली फिल्म की तरह ही जबरदय्त मूवी होगी.

Leave a comment