दो से ज्यादा बच्चे वाले ही लड़ सकेंगे स्थानीय निकाय चुनाव, क्या चंद्रबाबू नायडू लाने जा रहे नई पॉपुलेशन पॉलिसी?

Chandrababu Naidu News: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दक्षिणी राज्यों के परिवारों को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने का आग्रह किया है। इतना ही नहीं चंद्रबाबू नायडू ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि, सरकार केवल दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए पात्र बनाने के लिए कानून लाने की योजना बना रही है। जिसका मतलब साफ है कि जल्द ही आंध्र की चंद्रबाबू नायडू सरकार ऐसा कानून लाने की तैयारी में है। जिसमें दो से ज्यादा बच्चों वाले लोग ही स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए पात्र होंगे।
इस बात का खुलासा मुख्यमंत्री नायडू ने अपने एक संबोधन के दौरान किया है। जिसमें उन्होंने दक्षिणी राज्यों के परिवारों से पहले तो अधिक बच्चे पैदा करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि सरकार केवल दो से ज्यादा बच्चों वाले लोगों को स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए पात्र बनाने को लेकर कानून बनाने की योजना बना रही है।
सीएम नायडू ने जाहिर की चिंता
सीएम नायडू ने कहा कि, इस कदम का उद्देश्य केवल और केवल परिवारों को और अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना है। नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के दक्षिणी राज्यों में उम्रदराज आबादी की संख्या युवाओं के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा, "जापान, चीन और कुछ यूरोपीय देशों जैसे कई देश इस मुद्दे से जूझ रहे हैं, जहां आबादी का एक बड़ा हिस्सा बुजुर्ग है।" जिसकी वजह से बेहतर भविष्य की तलाश में प्रदेश का युवा वर्ग देश के दूसरे हिस्सों या विदेशों में पलायन कर रहा है। दक्षिणी राज्यों में युवाओं का पलायन एक बड़ी चुनौती बनकर तेजी से उभर रहा है।
सीएम नायडू ने आगे कहा कि आंध्र प्रदेश समेत देश के कई राज्यों के गावों में केवल बुजुर्ग आबादी ही बची है। युवा पीढ़ी रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए शहरों में शिफ्ट हो गए हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दक्षिणी राज्यों में गिरती प्रजनन दर पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पहले के मुकाबले यहां प्रजनन दर में 1.6 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। यह राष्ट्रीय प्रजनन औसत दर से 2.1 फीसदी कम है।
Leave a comment