दुनिया का सबसे विशालकाय पक्षी, जिसकी उम्र होती है इंसानों के बराबर

दुनिया का सबसे विशालकाय पक्षी, जिसकी उम्र होती है इंसानों के बराबर

नई दिल्ली:दुनिया भर में पक्षियों की कई ऐसी प्रजातियां जिसके बारे में हमें कुछ नहीं पता है। कई पक्षी अपने सुंदरता के लिए मशहूर होते है तो किसी में ऐसी खुबी होती है जिससे वह दुनिया में प्रसिद्ध होते है। वहीं पक्षी की कुछ सालों तक ही उम्र होती है, लेकिन आज हम जिस पक्षी के बारे में बताने जा रहे है उसकी उम्र जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इतना ही नहीं वह पक्षी देखने में काफी विशाल होता है।

हम बात कर रहे है विशालकाय पक्षी एंडियन कोंडोर की। जो अमेरिका में एंडीज पर्वत शृंखला के आस-पास पाए जाते हैं। एंडियन कोंडोर जिससे वल्चर ग्रिफस के नाम से भी जानना जाता है। वह दक्षिण अमेरिकी पक्षी है जो न्यू वर्ल्ड गिद्ध परिवार कैथार्टिडे से ताल्लुक रखता है। यह पक्षी 3मीटर (10फीट) से अधिक के पंखों के साथ, एंडियन कोंडोर को दुनिया का सबसे ऊंचे उड़ने वाले पक्षियों में से एक है। पूरी तरह से विकसित वयस्क एंडियन कोंडोर 15किलो का होता हैं।

बता दें कि प्रभावशाली पंखों के कारण कई बार इन पक्षियों को उड़ान में कठिनाई होती है। कभी कभी ये पक्षी अपने वजन से ज्यादा खाना खा लेते हैं जिसकी वजह से इन्हें उड़ने में कठिनाई होती है। एंडियन कोंडोर दिखने में बहुत आकर्षक होते हैं। वहीं नर पक्षियों और मादाओं में अंतर काफी खास होता है। नर एंडियन कोंडोर में सफेद रंग का कॉलर होता है जबकि मादा पक्षियों में ऐसा नहीं पाया जाता है। इन पक्षियों की संख्या ज्यादातर अर्जेंटीना और दक्षिणी चिली में देखने को मिल जाती है, हालांकि कोलंबिया, इक्वाडोर और वेनेजुएला में उनकी संख्या कम हो रही है, जिससे इन क्षेत्रों में पक्षी की दृष्टि तेजी से दुर्लभ हो रही है।ये पक्षी अपने जीवनकाल में 75साल तक जीता है।

Leave a comment