
Anant-Radhika Wedding: एशिया से सबसे अमीर शख्स मुकेश और नीता अंबानी के घर बहुत जल्द शहनाई बजने वाली है दअसल, मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की वेडिग डेट के साथ कार्ड सामने आया है। दरअसल, अनंत-राधिका 12 जुलाई को मुंबई के बीकेसी के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज से होगी।
12 जुलाई को शादी की मंगल बेला की शुरूआत होगी और 14 जुलाई समारोह का अंत होगा। अनंत-राधिका की शादी का कार्ड एक पारंपरिक रेड और गोल्डन कलर का है। जिसमें कपल की शादी के फंक्शन की डिटेल्स दी गई है। 12 जुलाई को शादी समारोह है जिसका ड्रेस कोर्ड इंडियन रखा गया है। इसके अगले दिन आशीर्वाद सेरेमनी है जिसके लिए इंडियन फॉर्मल ड्रेस कोड रखा गया है। वहीं मंगल उत्सव या वेडिग रिसेप्शन 14 जुलाई को होगा जिसमें मेहमान इंडियन चिक ड्रेस कोड के साथ पहुंचने वाले हैं।
मार्च के महीने से शुरू हुआ जश्न
गौरतलब है कि अंबानी परिवार का शादी का जश्न मार्च के महीने की पहली तारीख से शुरू हो गया था। गुजरात के जामनगर में 1 मार्च से 3 मार्च तक अनंत और राधिका का पहला प्री वेडिंग इवेंट हुआ था। जिसमें दुनियाभर के दिग्गज शामिल हुए थे।
दोनों की दूसरी प्री वेडिंग जारी
फिलहाल दोनों की शादी से पहले दूसरा प्री वेडिंग इटली में क्रूज पर चल रहा है। जिसकी शुरूआत 29 मई से हुई थी। चार दिन तक चलने वाले इस फंक्शन में नेशनल-इंटरनेशनल कई हस्तियां शामिल हो रहीं हैं। इसमें गेस्ट को यूरोप के कई हिस्सों में घुमाया जाएगा और 1 जून को फ्रांस में ये फंक्शन खत्म होगा। फिलहाल फैंस को इस ग्रैंड इवेंट की तस्वीरों और वीडियो का इंतजार है।
Leave a comment