Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में एक आईएएस; छह एचसीएस अधिकारियों का तबादला, निखिल गजराज को हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार

हरियाणा में एक आईएएस; छह एचसीएस अधिकारियों का तबादला, निखिल गजराज को हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार

 

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और छह एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

आईएएस अधिकारी और राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक निखिल गजराज को हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सचिव का कार्यभार दिया गया है।

एचसीएस अधिकारियों में नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहीं निशु नी नम्रता सिंघल को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त, हरियाणा तथा अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) नियुक्त किया गया है।

होडल की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बेलीना को सहकारी चीनी मिल, पलवल के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Also read: हरियाणा में लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, क्लर्कों की भर्ती की तैयारी

हरियाणा रोडवेज, हिसार के महाप्रबंधक राहुल मित्तल को सहकारी चीनी मिल, पानीपत का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

संयुक्त परिवहन आयुक्त, हरियाणा सुरेश रवेश को सहकारी चीनी मिल, जींद का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव संजय बिश्नोई को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, फतेहाबाद नियुक्त किया गया है।

हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, गुरुग्राम के संयुक्त निदेशक रमित यादव को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: वैशाली में 11 से 13 दिसंबर तक होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, अमित शाह होंगे शामिल; CM सम्राट चौधरी ने तैयारियों का लिया जायजा

Bihar News:बिहार के वैशाली में 11 से 13 दिसंबर 2026 तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।** इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विदेशी मेहमानों और श्रद्धालुओं के लिए आवासन

Haryana News: सातवें विश्व भूस्खलन मंच का समापन, 75 देशों के विशेषज्ञों ने आपदा से बचाव पर किया मंथन

Haryana News:फरीदाबाद में आयोजित सातवें विश्व भूस्खलन मंच (WLF-7) का शुक्रवार को समापन हो गया।** अमृता विश्व विद्यापीठम में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 75 देशों और क्षेत्रों के करीब 1,900 शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में भूस्खलन के खतरे को कम करने, सुरक्षित बुनियादी ढांचे के निर्माण और पूर्व चेतावनी प्रणालियों को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

Jharkhand News: हेमंत सोरेन को भेंट की गईं दो किताबें, ‘हूल से हेमंत तक’में सियासी सफर का जिक्र

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार शाम उनके राजनीतिक जीवन और राज्य के संघर्षों पर आधारित हिंदी और अंग्रेजी की दो पुस्तकें भेंट की गईं। पत्रकार एवं लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य और प्रकाशक संस्था ‘और एक प्रयास’ की अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पुस्तकों की प्रतियां सौंपीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast