
Wife made husband a millionaire: आज के समय में कब, कौन करोड़पति बन जाए इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते है। आप लोगों ने भी अक्सर ये सुना होगा कि रातों-रात मजदूर करोड़पति बन गया। हालांकि इसके पीछे लॉटरी की टिकट होती है। ऐसे में एक और शख्स करोड़पति बन गया है लेकिन इसमें उसकी पत्नी का अहम रोल है अगर उसकी पत्नी मदद नहीं करती तो शायद वह कभी करोड़पति नहीं बनता। तो चलिए आपको बताते है कि वह कैसे करोड़पति बना।
दरअसल ये कहानी है अमेरिका के टेरी पीस की। जिसने लॉटरी खरीदी लेकिन वह इसे कहीं रखकर भूल गया और फिर उसकी लॉटरी का नंबर लग गया लेकिन उसे लॉटरी की टिकट नहीं मिल जिसके बाद उसने अपनी पत्नी की मदद ली और पत्नी ने वो कर दिखाया जिससो वो शख्स नहीं कर पाया। बताया जा रहा है कि टेरी ने 160 रुपये खर्च कर पॉवरबाल लॉटरी का एक टिकट खरीदा था लेकिन घर आने के बाद वह इसे भूल गए। टिकट कहीं गुम हो गया था। टेरी ने टिकट खोजा लेकिन टिकट नहीं मिली एसके बाद पत्नी से टिकट खोजने की अपील की।
इस बीच पत्नी ने अपना पर्स चेक किया तो टिकट उसकी पर्स में ही रखा था, जिसके बारे में उसे भी नहीं पता था। क्योंकि टेरी पर्स में टिकट रखने के बाद भूल गए थे। हालांकि, इस वक्त तक पति-पत्नी दोनों को ही नहीं पता था कि उनकी लॉटरी लगने वाली है। ऐसे में टिकट मिलने के बाद कपल ने जब चेक किया तो उनके होश उड़ गए। उनकी लॉटरी लग चुकी थी, वो भी 8 करोड़ रुपये की।
Leave a comment