बातों-बातों में महिला बनी करोड़पति! इस तरह किस्मत ने खाई पलटी

बातों-बातों में महिला बनी करोड़पति! इस तरह किस्मत ने खाई पलटी

नई दिल्ली: लॉटरी...इसके बारे में ज्यादातर लोगों को पता हैं। इसे जीतने से लोग रातों रात कभी लखपति तो कभी करोड़पति बन जाते हैं, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसमें महिला करोड़पति तो बनी लेकिन लॉटरी से नहीं बल्कि बातों से। ये सुनकर थोड़ी हैरानी होगी, लेकिन ये सच हैं। अमेरिका के एक ऑफिस में महिला ने बातों-बातों में 2 करोड़ रूपये जीत लिए।

दरअसलऑफिस में कभी-कभी इतना आलस आने लगता हैं कि काम करने का मन नहीं करते इसके लिए कर्मचारी कुछ देर के लिए गेम खेल लेते हैं कई बार से पैसे लगाकर खेला जाता हैं तो कई बार इसे फ्री में खेलते हैं। ऐसे ही अमेरिका के केंटुकी के क ऑफिस में हुआ। बताया जा रहा हैं कि साल के अंत की छुट्टियों को मनाने के लिए यहां की एक निजी कंपनी में एक गेम की शुरुआत की गई। इस गेम में प्रत्येक कर्मचारी को दो-दो पर्चियां दी गईं। ये पर्ची लिफाफे में बंद थी।

वहीं इन लिफाफे में से एक पर्चियों के साथ लॉटरी टिकट भी थे और यह सभी लॉटरी टिकट एक ही कंपनी से खरीदे गए थे। सारे कर्मचारी अपने-अपने लॉटरी टिकट लेकर घर चले गए। जब लॉटरी का ईनाम निकला तो लॉरी जेन्स नाम की महिला के दोनों टिकट पर एक-एक करोड़ रुपए निकाल आए। पहले तो महिला को यकीन नहीं हुआ लेकिन जब लॉटरी की कंपनी और महिला की कंपनी ने इसका आधिकारिक रूप से ऐलान किया तो महिला का नाम विजेता के रूप में निकला।

Leave a comment