Search KhabarFast

Press ESC to close

487 अवैध प्रवासी भारतीयों को डिपोर्ट करेगा अमेरिका, विदेश सचिव ने इस बात पर जताई चिंता

487 अवैध प्रवासी भारतीयों को डिपोर्ट करेगा अमेरिका, विदेश सचिव ने इस बात पर जताई चिंता

Illegal Immigrants In America: बीते दिनों 104 अवैध भारतीयों को अमेरिका ने वापस भेज दिया था। जिस परिस्थिति में उन्हें रखा गया और फिर सेना के विमान से अमृतसर भेजा गया, उसके बाद राजनीतिक बयानबाजी चरम पर है। इस बीच विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जल्द ही 487 अवैध प्रवासियों भारतीयों को डिपोर्ट करेगी। इसको लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरु हो गई है। हालांकि, डिपोर्ट किए जा रहे भारतीयों के साथ हो रहे व्यवहार पर चिंता जताई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने इसे गंभीर विषय करार दिया है। साथ ही उन्होंने भारतीयों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत की है। बता दें, 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को हाथ-पैर में कड़ी बांधकर अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था। वो उसी हालत में अमेरिका से भारत पहुंचे।

क्या कहा विदेश सचिव ने?

शुक्रवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विनय मिस्त्री ने कहा, "निर्वासन की प्रक्रिया नई नहीं है। इस पर विदेश मंत्री ने भी कल संसद में जोर दिया था। मैं भारत को एक असहयोगी देश के रूप में वर्णित करने को स्वीकार नहीं करूंगा। दुनिया का कोई भी देश अगर अपने नागरिकों को वापस स्वीकार करना चाहता है तो वह यह आश्वासन चाहेगा कि जो भी वापस आ रहा है वह भारत का नागरिक है, इसके साथ वैधता के मुद्दे जुड़े हुए हैं, इसके साथ सुरक्षा के मुद्दे भी जुड़े हुए हैं। हाल की बातचीत में जब हमने अमेरिका से संभावित लौटने वालों के बारे में विवरण मांगा था। हमें बताया गया है कि 487 अनुमानित भारतीय नागरिक हैं जिनके निष्कासन के अंतिम आदेश हमें दिए गए हैं और 298 व्यक्तियों के संबंध में वे हमें उपलब्ध कराए गए हैं।"

जब विदेश सचिव से भारतीयों को डिपोर्ट करने के लिए अमेरिकी सेना का प्लेन इस्तेमाल होने पर सवाल पूछा गया  तो उन्होंने कहा, "परसों जो निर्वासन हुआ, वह कई वर्षों से हो रही उड़ानों की तुलना में कुछ अलग है और थोड़ी अलग प्रकृति का है।"

अमेरिका जाएंगे PM मोदी

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा सत्ता संभालने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका जाने वाले हैं। 12 और 13 फरवरी को पीएम मोदी अमेरिका में रहेंगे। इस दौरान वो कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं। वहीं पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात व्हाइट हाउस में होनी होगी। इससे पहले पीएम दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस पर रहेंगे। इस दौरान वो AIसमिट में भी हिस्सा होंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली-UP-हरियाणा में हाल होगा बेहाल, पारा 40°Cके करीब

IMD Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में लू की स्थिति की चेतावनी जारी की है। 16 अप्रैल से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, ओडिशा, झारखंड और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव की संभावना है।

Delhi Fire: रोहिणी में भीषण आग, दूधमुहे बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, कई झुग्गियां जलकर खाक

Delhi Fire: दिल्ली के रोहिणी जिला अंतर्गत बुध विहार थाना क्षेत्र के मांगेराम पार्क इलाके में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते झुग्गियां आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि जिस प्लॉट में आग लगी, वहां करीब 5-6 परिवार रहते थे, जिनमें करीब 18 से 20 लोग थे, जो कबाड़ा बीनने का काम करते हैं।

AAP में कद बढ़ने के साथ ही आशोक मित्तल की मुश्किलें भी बढ़ीं! ED ने कई ठिकानों पर की छापेमारी

ED Raid On Ashok Mittal Residence: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीम ने उनके बेट के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। उन्हें हाल ही में राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें