
Pushpa 2: पिछले कुछ सालों में इंडियन सिनेमा काफी ज्यादा बदल चुका है। फिल्में अब बड़े बजट और एक्सपेंसिव स्टारकास्ट के साथ बन रही हैं। इसमें KGF और RRRजैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने दुनियाभर में अपना नाम बनाया है। इस बीच हिंदी और साउथ सिनेमा के बीच एक बड़ा बदलाव भी देखा गया है। जिसके तहत दोनो के बीच का फासला बहुत कम हुआ है। ऐसे में अल्लू अर्जुन ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया हैं।
बता दें कि अल्लू अर्जुन में हाल ही में कहा है कि वो अपनी फिल्मों और पैन इंडिया रिलीज के जरिए बॉलीवुड और साउथ के बीच भाषा के इस रेस्ट्रिक्शन को हटाएंगे और इसे हटाने वाले वो पहले एक्टर बनेंगे। अल्लू ने एक इंटरव्यू में कहा कि “बॉलीवुज एक नई शुरूआत और बदलाव के दौर से गुजर रहा है और मैं इस बदलाव में बसे आगे रहना चाहता हूं। मैं बॉलीवुड और ग्लोबल सिनेमा के बीच के गैप को भरना चाहता हूं। एक यूनिक सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनना चाहता हूं, जो दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आए”। इसके साथ ही अल्लू ने मल्टी-जॉनर फॉर्मेट और नए स्टोरी आइडिया और ट्रेडिशनल फिल्मों के बनाने को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे है।
इस साल आ सकती है ‘पुष्पा 2’
गौरतलब है कि अल्लू की पुष्पा 2 इसी साल 15 अगस्त को रिलीज हो सकती है। इसमें वो रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले है। फिल्म का एक गाना पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस ने बेशुमार प्यार दिया है। उनके गाने को 100 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। अब इसका दूसरा गाना 29 मई के दिन रिलीज किया जाएगा। इसका प्रोमो हाल ही में जारी किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी थी कि फिल्म का दूसरा गाना 6 भाषाओं में रिलीज होगा। फिल्म में फहाद फासिल और प्रकाश राज भी दिखाई देंगे।
Leave a comment