Alia Bhatt In Horror Comedy: सड़क-2 और गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद अब हॉरर कॉमेडी में नजर आएंगी आलिया भट्ट!

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इनदिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग में व्यस्त हैं. आलिया उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने इंडस्ट्री को गली बॉय, राजी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, उड़ता पंजाब जैसी एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं. आलिया इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय का लोहा पहले ही मनवा चुकी हैं. इस बीच खबर आ रही है कि आलिया भट्ट जल्द ही हॉरर कॉमेडी में भी नजऱ आने वाली हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट जल्द दिनेश विजन के प्रोड्क्शन में हॉरर कॉमेडी फिल्म में काम करती दिखेंगी. इतना ही नहीं खबरों की मानें को आलिया ने अपकमिंग हॉरर कॉमेडी साइन भी कर ली है. दरअसल, आलिया हाल ही में बॉलीवुड प्रोड्यूसर दिनेश विजन के ऑफिस के बार स्पॉट की गई हैं, जिसके बाद से उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं.
दिनेश विजन इससे पहले स्त्री और रूही आफ्जा जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्में बना चुके हैं. उनके प्रोड्क्शन में बनी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री ने तो बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड कायम किए थे. इसके अलावा विजन लुका छुपी, बाला, मेड इन चाइना जैसी हिट फिल्में भी बना चुके हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म सड़क और गंगूबाई काठियावाड़ी में सीरियस रोल निभाती नजर आएंगी. तो वहीं दिनेश विजन की हॉरर कॉमेडी फिल्म में आलिया का किरदार काफी अलग हो सकता है. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल एक के बाद आलिया की कई फिल्में रिलीज के लिए लाइन में लगी हुई हैं, जिसमें रणबीर कपूर संग ब्रह्मास्त्र, आदित्य रॉय कपूर संग फिल्म सड़क 2 और गंगूबाई काठियावाड़ी शामिल है. बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के शूटिंग शेड्यूल में व्यस्त हैं. गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के साथ कैटरीना कैफ एक स्पेशल नंबर सॉन्ग करती दिखेंगी.
Leave a comment