Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली से उड़ान भरने वालों के लिए अलर्ट, 3 महीने तक रद्द रहेंगी 114 उड़ानें

दिल्ली से उड़ान भरने वालों के लिए अलर्ट, 3 महीने तक रद्द रहेंगी 114 उड़ानें

Delhi Airport Flith to be Canceled: राजधानी दिल्ली से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली हवाई अड्डे से अगले तीन महीनों तक 114 उड़ानें रद्द रहेंगी।  परिचालक डायल के मुताबिक रनवे को बेहतर बनाने के लिए कार्य शुरू हो रहा हैं।  जिसके चलते 15 जून से तीन महीने रनवे बंद रहेगा और 114 उड़ानों कि सेवा भी  रद्द रहेंगी। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के अनुसार, रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या कुल दैनिक उड़ानों का 7.5% हैं।

15 जून से होगा रनवे बंद

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे 10/28 को बेहतर बनाने का कार्य 15 जून से शुरू होगा और 15 सितंबर तक चलेगा। इस रनवे पर विमानों की अधिक आवाजाही के कारण मई में यह कार्य रोक दिया गया था। अब इसे सीएटी-तीन मानकों के अनुरूप बनाने के लिए इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम को एडवांस किया जाएगा, जिससे कोहरे और कम दृश्यता में भी सुरक्षित उड़ान की जा सके।

देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा

IGIA देश का सबसे बड़ा और व्यस्त हवाई अड्डा है, यहां से प्रतिदिन लगभग 1,450 उड़ानें ऑपरेट होती हैं।बता दें यहां पर चार रनवे हैं - RW 09/27, RW 11R/29L, W11l/29R और W 10/28। फिलहाल में दो टर्मिनल, टी1 और टी3, वर्किंग में हैं, जबकि टर्मिनल टी2 मेंटेनेंस के लिए बंद है। रनवे 10/28 के अपग्रेड से हवाई अड्डे की क्षमता और सुरक्षा में और इजाफा होगा।

रनवे को और सुरक्षित बनाने की तैयारी

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड  के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि रनवे 10/28 को 15 जून से तीन महीने के लिए बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य रनवे को और बेहतर बनाना है ताकि कोहरे जैसे मौसम में भी उड़ानें बिना किसी रुकावट के संचालित हो सकें। यह अपग्रेड यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।” इस कार्य से विशेष रूप से सर्दियों में कम दृश्यता की स्थिति में उड़ान संचालन में सुधारेगा।

यात्रियों के लिए रहेगी सुविधा

रनवे के बंद होने के बावजूद, हवाई अड्डे के अन्य रनवे और टर्मिनल पूरी तरह से काम करेंगे ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो। DIAL ने एयरलाइंस और यात्रियों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि यह कदम लंबे समय तक सुरक्षित और निर्बाध उड़ान संचालन के लिए जरूरी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, हफ्ते में 2 दिन होगा वर्क फ्रॉम होम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि अब राजधानी के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाएगा।

तमिलनाडु में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, डीए बढ़ाकर 60% किया गया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। सरकार ने महंगाई भत्ते यानी डीए में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

पीएम मोदी से मिले रूसी विदेश मंत्री लावरोव, यूक्रेन और पश्चिम एशिया पर हुई अहम चर्चा

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया के हालात और कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast