Search KhabarFast

Press ESC to close

सीएम योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश ढूंढ रहे मौका! दोनों डिप्टी सीएम को दिया बड़ा ऑफर

सीएम योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश ढूंढ रहे मौका! दोनों डिप्टी सीएम को दिया बड़ा ऑफर

Uttar Pradesh News:सीएम योगी जापना और सिंगापुर दौरे के लिए रवाना होने वाला है। हालांकि, उससे पहले ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा दांव चल दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम को बड़ा ऑफर दे दिया है। जिसके बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

दरअसल, अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं दोनों डिप्टी सीएम को ऑफर दे रहा हूं, 100विधायक लाओं और मुख्यमंत्री बन जाओ। उन्होंने कहा कि जो 100विधायक लाएगा वही मुख्यमंत्री बनेगा। हालांकि, अखिलेश यादव के इस ऑफर पर अब भाजपा ने भी पटलवार किया है।

भाजपा ने अखिलेश पर साधा निशाना

वहीं, भाजपा ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि अखिलेश यादव का बयान राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यागव अब राजनेता कम और पोगो चैनल के कैरैक्टर ज्यादा लगते हैं, टीवी पर आते ही मुस्कुराने लगते हैं। वह गंभीर बातों पर भी हंसी -ठिठोली करते हैं। जनता उन्हें गंभीरता से नहीं ले रही है। मनीष शुक्ला ने कहा कि उनका बयान उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर असमंजस और निराशा को दर्शाता है।

विदेश दौरे पर जा रहे सीएम योगी

बता दें कि सीएम योगी 22 फरवरी की रात सिंगापुर और जापान की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। जापान दौरे के दौरान सीएम योगी 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली मैग्लेव ट्रेन में 100 किलोमीटर यात्रा करेंगे। वह टोक्यो-नागोया मैग्लेव कॉरिडोर का अवलोकन भी करेंगे। सीएम योगी निवेशकों के साथ बैठक, मंदिर दर्शन और प्रदेश में आधुनिक परिवहन प्रणाली और निवेश को बढ़ाने पर फोक्स रहेगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में ममता बनर्जी को लगा झटका, उपचुनाव से पहले TMC प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

नंदीग्राम के रेजीनगर में ममता बनर्जी को लगा झटका, उपचुनाव से पहले TMC प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

मायावती का फिर बड़ा फैसला...दीपिका आनंद को भी BSP से दूर रखेंगी, ईशान को देंगी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने भतीजे आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी की जिम्मेदारियों से दूर रखने की बात कही थी।

Nandigram BYElection:नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने दिया था समर्थन

Nandigram BYElection:पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मिलन प्रधान की गिरफ्तारी एक पुराने हत्या मामले के सिलसिले में की गई है। उन्हें शनिवार दोपहर पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast