भारत के इस गांव में डाकू-चोर घूसने पर मूर्ति लगाती है आवाज! प्रसाद के रुप में चढ़ते है झाडू-मखाणें

भारत के इस गांव में डाकू-चोर घूसने पर मूर्ति लगाती है आवाज! प्रसाद के रुप में चढ़ते है झाडू-मखाणें

Ajab-gajab: भारत के की गांव दुनियाभर में किसी-ना-किसी वजह से मशहूर है। इनमें से कई जगह तो ऐसी है जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस बीच एक गांव काफी सुर्खियों में है। इस गांव के बारे में कहा जाता है कि यहां अभी तक किसी चीज की चोरी नहीं हुई है। चलिए आपको इस गांव के बारे में बताते है।

भारत के इस गांव में नहीं हुई कभी चोरी

दरअसल राजस्थान के बुगरड़ा गांव में कभी चोरी नहीं हुई है। कहा जाता हैकि इस गांव की रक्षा सती यानी बुगरी माता करती है। बुगरी माता की मूर्ति एक हजार वर्ष पूर्व जमीन से प्रकट हुई। जो वर्तमान समय में बुगरड़ा गांव की तालाब के किनारे स्थित है। इस पर ग्रामीणों का मानना है कि यह मूर्ति अपने मुख से बोलती थी लेकिन लगभग 20 वर्ष से इस मूर्ति ने ग्रामवासियों को आवाज देना बंद कर दिया।

चोरी होने पर बोलती है मुर्ति

ग्रामीणों का कहना है कि यह मूर्ति गांव में डाकू, चोर घूसने पर माताजी की मूर्ति अपने मुंह से बोलती थी। गांव वासियों को आवाज लगाती थी। जिससे पूरा गांव सजग हो जाता था। हालांकि वर्तमान समय में सेवा की कमी होने की वजह से माताजी ने आवाज लगानी बंद कर दी। लेकिन गांव वालों को चमत्कार देना बंद नहीं किया है।

यहां पर माताजी के प्रसाद के रुप में बुआरी (झाडू) व मखाणें चढ़ाये जाते है। माताजी की मूर्ति पर लिपि लिखी हुई है जिसको पुरात्व विभाग भी पढ़ने सक्षम नहीं है। माताजी के मूर्ति 6 फीट जमीन के अंदर व 6 फीट ही जमीन के बाहर दिखाई देती है।

Leave a comment