ये है दुनिया का सबसे महंगा फल जो बिकता नहीं, होती है इसकी नीलामी, जानें क्यों है ये खास

ये है दुनिया का सबसे महंगा फल जो बिकता नहीं, होती है इसकी नीलामी, जानें क्यों है ये खास

AJAB GAJAB: वैसे तो फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्वस्थ्य रहने के लिए फल से अच्छा स्रोत कुछ भी नहीं है। आपने आज तक फलों की कीमत 100,200 या ज्यादा से ज्यादा 500 रूपये किलो तक सुनी होगी। लेकिन एक फल ऐसा है जिसकी कीमत इतनी है कि उतने में आप एक अच्छी गाड़ी तक खरीद सकते हैं। कीमत इतनी है कि वो फल खरीदना सबके बस की बात नहीं है। यह फल जापान में मिलता है। इस फल की नीलामी तक हो चुकी है। दरअसल, ये खरबूज एक खास तकनीक से उगाया जाता है, इसलिए किसान इसे बेचते नहीं है, बल्कि नीलाम करते हैं। युबारी खरबूज की औसत कीमत 15 लाख रुपये है, लेकिन एक ही फल की नीलामी 20 लाख रुपये में भी हुई है।   

इतने दिन में होता है तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जापान के युबारी खरबूज को ग्रीन हाउस या पॉलीहाउस जैसे संरक्षित ढांचे में उगाया जाता है। ये खरबूज इसलिए भी महंगा है, क्योंकि इसे वैज्ञानिक तकनीक से पैदा होने में करीब 100दिन का समय लगता है। ट्रेवल फूड एटलस वेबसाइट की मानें तो युबारी खरबूज उगाने की पूरी प्रोसेस साइंटिफिक है। हर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होता है और इस फल को उगाने में मेहनत भी लगती है, इसलिए जापान के लोग इसे कम ही रकबे में उगाते हैं। वैसे तो इसकी खेती संरक्षित ढांचे में की जाती है, लेकिन हार्वेस्टिंग के बाद भी धूप से बचाने के लिए इन फलों को खास कैप से कवर किया जाता है।

इन आधारों पर की जाती है युबारी की खेती

जापान के युबारी खरबूज की खेती निर्धारित मानकों के आधार पर की जाती है। इस खरबूज की मिठास और आकार सबसे ज्यादा मायने रखता है। हार्वेस्टिंग के बाद, जिसका स्वाद और आकार निर्धारित मानकों पर खरा उतरता है, उसी की नीलामी की जाती है। बाकी खरबूजों को साधारण दामों पर बेच दिया जाता है। युबारी खरबूज की खेती सिर्फ जापान के युबारी में ही की जाती है। इस शहर को खरबूजों  का राजा भी कहते हैं, इसलिए इस फल का नाम भी युबारी मेलन रखा गया है।ये शहर पहाड़ों के बीच बसा है, जहां दिन और रात के तापमान में काफी अंतर होता है, जो युबारी के इस लखपति खरबूज को उगाने के लिए सबसे अनुकूल है। एक्सपर्ट्स की मानें तो दिन और रात के तापमान में जितना अंतर होगा, ये खरबूज भी उतना ही मीठा होगा, हालांकि इसे खरीदते समय ऊपरी जालीदार परत को देखते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस खरबूजे पर बनी जाली जितनी महीने होगी, ये उतना ही मीठा होगा।

Leave a comment