32 की उम्र में 100 शादियां, 14 देशों का बना दामाद, जानें सबसे ज्यादा शादी रचाने वाले शख्स की कहानी

32 की उम्र में 100 शादियां, 14 देशों का बना दामाद, जानें सबसे ज्यादा शादी रचाने वाले शख्स की कहानी

AJAB-GAJAB: अक्सर लोगों को कहते सुना है कि शादी एक पवित्र बंधन है। भारत में केवल एक ही शादी को कानूनीतौर पर मान्यता दी जाती है। लेकिन एक शख्स इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद में कहा जा रहा है कि उसने 100 शादियां की है और एक भी पत्नी को तलाक नहीं दिया है। हालांकि यह शख्स भारत का नहीं है। तो चलिए आज हम आपको उसी शख्स के बारे में बताते है।

पाकिस्तान के जियोवन्नी विगलियोटो नाम के शख्स ने अपनी ज़िंदगी में 100 शादियां करके सभी बीवियों को तलाक देने का सपना पाले बैठा है। वहीं उसने सबसे ज्यादा शादियां करने का रिकॉर्ड बनाया है। वो कुल 14 देशों का दामाद है क्योंकि इन सभी देशों में जाकर उसने शादी रचाई है। शख्स की खासियत ये है कि उसने कुल 32 साल के अंदर-अंदर 100 शादियां रचा डालीं। उसकी ये शादियां साल 1949 से लेकर 1981 के बीच हुईं।

वहीं गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से इस शख्स का वीडियो शेयर करके बताया गया है कि ये सबसे ज्यादा द्विविवाह यानि एक से ज्यादा शादियां करने वाला शख्स है। जियोवन्नी विगलियोटो ने बताया कि उसका जन्म इटली की क्राइम सिटी सिसिली में 1929 को हुआ था और उसका असली नाम निकोलई पेरूस्कोव था। वहीं 53 साल की उम्र में पकड़े जाने के बाद वकील ने उसका नाम फ्रेड जिप बताया और जन्म स्थान न्यूयॉर्क। अमेरिका के ही 27 राज्यों में उसकी पत्नियां हैं, जबकि वो 14 देशों में शादी करके वहां का दामाद बन चुका है।

वो महिलाओं से शादी करके उनके पैसे और कीमती सामान लेकर भाग जाता था और दोबारा नज़र नहीं आता था। वो समान चोर बाज़ार में बेचता था और यहीं से दूसरी महिला को फंसा लेता था। 1981 में पुलिस ने उसे फ्लोरिडा से पकड़ा और उसे सज़ा मिली। 61 साल की उम्र में उसकी मौत ब्रेन हैमरेज के चलते हो गई।

Leave a comment