
नई दिल्ली: भारत में हर व्यक्ति ने कभी न कभी ट्रेन का सफर तो किया ही होगा। ये सभी के लिए सबसे सस्ता और किफाइती ट्रास्पोट है, जो लोगों को कम पैसे में लंबी दूरी तय करने में मदद करता है, लेकिन अगर आपसे इसकी सुविधा के बारे में पुछा जाए तो आपका जवाब शायद बेहत न हो, लेकिन आज हम आपको ऐसी ट्रेन के बारे में बताने जा रहे है जो सुविधाओं से लेस तो है ही वो हर पैमाने पर एक दम सही है। साफ-सफाई से लेकर खाने-सोने तक। आज हम बात कर रहे है।
महाराजा ट्रेन देश की सबसे महंगी ट्रेन है, इस ट्रेन में हर व्यक्ति सफर नहीं कर पाता है। ये ट्रेन फाइफ स्टार के होटल से कम नहीं है और लोगों को यहां जरुरत की हर लग्जरीसुविधा मिलती है। इस ट्रेन (most expensive train cost) में यात्रियों को बटलर की सुविधा मिलती है जबकि ये 4 अलग रूट पर 7 दिनों के लिए ट्रैवल करवाती है। ‘द इंडियन पैनरोमा’, ‘ट्रेजर्स ऑफ इंडिया’, ‘द इंडियन स्प्लेंडर’ और द हेरिटेज ऑफ इंडिया इस ट्रेन के अलग-अलग रूट्स हैं।
ट्रेन के अंदर का लुक कर देगा सबकों हैरान
इस ट्रेन को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक सर्वेंट ट्रेन के अंदर का लुक दिखाता हुआ नजर आ रहा है। वो एक चाबी से ट्रेन का गेट खुलता है और सामने एक सिटिंग रूम नजर आता है। जिसमें सोफा, टेबल, पर्दे, लैंप, टेबल रखा हुआ हैं। अंदर एक खूबसूरत बेडरूम भी है जिसमें टीवी से लेकर अन्य सुख सुविधाएं हैं। वॉशरूम भी होटल की तरह ही चमकता हुआ दिख रहा है। वहीं दूसरे बेडरूम में दो बिस्तर नजर आ रहे हैं। वहीं अगर ट्रेन के कीमत की बात कि जाएं तो ये एक आदमी का करीब 19 लाख रुपे चार्ज करती है।
Leave a comment