क्या मंदिर में लगी घंटी बजाने से नष्ट हो जाते है सारे पाप? जानें इस पर क्या कहते है वैज्ञानिक

क्या मंदिर में लगी घंटी बजाने से नष्ट हो जाते है सारे पाप? जानें इस पर क्या कहते है वैज्ञानिक

AJAB-GAJAB: आमतौर पर लोग अपने मन की शांति के लिए मंदिरों में जाते है। वहीं जैसे ही मंदिरों में एंट्री करते है तो सबसे पहले लोग मंदिर में लगी घंटी को बजाते है, लेकिन कभी आप लोगों ने इसके बारे में सोचा है कि मंदिर में घंटी क्यों लगाई जाती है क्या है इसके पीछे की वजह? इसके बारे में क्या कहते है वैज्ञानिक? तो चलिए आपको बताते है।

मंदिर में क्यों लगाते है घंटी

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, मंदिर में घंटी बजाने से इंसानों के कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। कहा जाता है कि जब सृष्टि की शुरुआत हुई थी, तब जो नाद (आवाज) गूंजी थी, वही आवाज घंटी बजाने पर भी आती है। घंटी को उसी नाद का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि मंदिरों के बाहर लगी घंटियां व घंटे काल का प्रतीक हैं। यह भी माना जाता है कि जब धरती पर प्रलय आएगा, उस समय भी घंटी बजाने जैसा ही नाद वातावरण में सुनाई देगा। मंदिर में घंटी लगाए जाने के पीछे सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक वजह भी हैं।

क्या कहते है वैज्ञानिक

वहीं वैज्ञानिकों की मानें तो उनका कहना है कि जब घंटी बजती है तो वातावरण में कंपन पैदा होता है और यह वायुमंडल की वजह से काफी दूर तक जाता है। इस कंपन से यह फायदा होता है कि इसकी सीमा के अंदर आने वाले सभी जीवाणु, विषाणु और सूक्ष्म जीव आदि खत्म हो जाते हैं। इससे मंदिर और उसके आसपास का वातावरण शुद्ध हो जाता है। कहा जाता है कि घंटी बजने की आवाज जिन जगहों पर नियमित आती है, उस जगह का वातावरण हमेशा शुद्ध और पवित्र रहता है। यह भी मान्यता है कि घंटी बजाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। इससे लोगों के समृद्धि के द्वार खुलते हैं।

 

Leave a comment