
Greece Island: देश विदेश में कई ऐसी जगहें हैं जो काफी सुंदर है । जहां जाने के लिए लोग करोड़ो रूपये खर्ज करते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी जगह है जो बहुत ही खूबसूरत है वहां पर आपको अपनी जेब से पैसे नहीं खर्च करने हैं बल्कि वहां की सरकार आपको रहने खाने के पैसे देगी। ये जगह ग्रीस का एक आइलैंड (द्वीप) है और यहां पर आबादी बढ़ाने के लिए सरकार ने एक अनोखा ऑफर दिया है। दरअसल, इस आइलैंड पर रहने के लिए सरकार लोगों को मुफ्त में घर और हर महीने 40 हजार रुपये दे रही है। इस आइलैंड का नाम है एंटीकाइथेरा, जो अपने साफ-सुथरे पानी और चट्टानों के लिए पूरे दुनिया में मशहूर है।
कई लोग कर चुके हैं आवेदन
20 वर्ग किलोमीटर में फैले इस आइलैंड पर फिलहाल 24 लोग ही रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आइलैंड पर रहने का सरकार का ऑफर लोगों को पसंद भी आ रहा है। कई लोग यहां रहने के लिए आवेदन भी कर चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आइलैंड पर स्कूल भी है, जो बच्चों की कमी के कारण बंद हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर से उसे खोल दिया गया है।
माननी होगीं कुछ शर्तें
सरकार इस आइलैंड पर खासतौर पर बेकिंग, फार्मिंग, फिशिंग और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को बुला रही है, क्योंकि ये ऐसे पेशे हैं, जिससे लोग यहां अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। हालांकि पहले तो सरकार यहां लोगों को बसाने के लिए लगातार तीन साल तक हर महीने 500 यूरो यानी करीब 40 हजार रुपये देगी। इस आइलैंड पर रहने के लिए आवेदन करने वाले लोगों को सरकार की कुछ शर्तें माननी होंगी, जो बेहद ही आसान हैं।उसके बाद ही लोग इस आइलैंड पर रहने के योग्य हो पाएंगे। ये शर्तें यहां की स्थानीय सरकार लागू करेगी।
Leave a comment