
नई दिल्ली: दुनिया में ऐसी बहुत सी चीजें होती है, जिन्हें हम देखते तो रोजाना है, लेकिन ये नहीं सोचते कि आखिर ऐसा क्यों है? मसलन सड़क पर सफेद रंग की पट्टियां क्यों बनी होती हैं या फिर बॉलपेन की कैप पर छेद क्यों बना होता है? हवाई चप्पल में हवाई क्यों लगा हुआ है या फिर हवाई जहाज का रंग अक्सर सफेद क्यों होता है? चलिए आज हम आपको इनमें से एक दिलचस्प सवाल का सटीक जवाब बताते है।
क्या है इसकी वजह?
बता दें कि सफेद रंग की खासियत होती है कि वह सूरज की रोशनी को परावर्तित कर देता है। यहीं वजह है कि लोग गर्मियों में सफेद कपड़े पहनना पसंद करते है क्योंकि इससे उन्हें गर्मी में राहत मिलती है। वहीं काला या कोई अन्य रंग सूरज की गर्मी को सोख लेता है। इसी के चलते गर्मियों में काले कपडों में गर्मी ज्यदा लगती है। अब यही बात एयर प्लेन्स पर भी लागू होती है।
इसलिए सफेद होता है रंग
हवाई जहाज का रंग सफेद होने से वह सूरज की गर्मी कम सोखता है। जिससे हवाई जहाज में ठंडक बनी रहती है। सोलर रेडिएशन का खतरा भी सफेद रंग की वजह से कम रहता है। हवाई जहाज के कुछ हिस्से प्लास्टिक, कार्बन फाइबर और फाइबर ग्लास से बने होते है। ऐसे में हवाई जहाज का तापमान बढ़ना खतरनाक साबित हो सकता है।
Leave a comment