प्रदूषण से बचने में ये पौधे करेंगे आपकी सुरक्षा, जानें कैसे

प्रदूषण से बचने में ये पौधे करेंगे आपकी सुरक्षा, जानें कैसे

नई दिल्ली: दिल्ली की हवाएं लगातार जहरीली बन रही है। जहां एक तरफ इन हवाओं मे रहना लोगों के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। यहां पर रहने वाले लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। प्रदूषण इतनी फैल गई है कि दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। वहीं सभी लोगों को घरों से कामम करने के लिए निर्देश दिया है। शहर में लगाए गए फॉग मशीन भी फेल हो चुके है। दिन में रात जैसी स्थिति बन चुकी है।

स्पाइडर प्लांट(क्लोरोफाइटम कोमोसम)

यह घर के लिए सबसे अनुकूल पौधा होता है और इसे लगाना भी आसान होता है। यह किसी भी वातावरण में आसानी से विकसित हो जाता है।

अरेका पाम

यह पौधा वायु को शुद्ध करने वाला सर्वोत्तम पौधों की श्रेणी में आता है। इसको घर के अंदर व आसपास लगाने से कमरों के अंदर की वायु शुद्ध होती रहती है।

जरबेरा डेजी

पीले रंग के फूलों वाले इस पौधा घरों के अंदर मौजूद बैजीन गैस का असर काफी हद तक दूर करता है। साथ ही कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है। ये पौधे में रात में अधिक ऑक्सीजन उत्सर्जित करता है।

प्रदूषण रोकने में ये पेड़ सबसे असरदार

एनबीआरआई के वैज्ञानिक डॉ. विवेक पांडेय ने बताया कि पीपल, बरगद, पाकड़, जामुन, नीम, हरसिंगार, अशोक, अर्जुन, महुआ, कनेर आदि पारंपरिक पेड़ पॉल्यूशन टॉलरेंट होते हैं। इन पौधों को सड़कों के दोनों ओर और रिहाइशी इलाकों में लगाने से धूल के महीन कणों (पार्टीकुलेट मैटर) को सोख लेता है। ये पौधे वायु को शुद्ध कर वायु प्रदूषण को काफी हद तक रोकते हैं।

Leave a comment