Air India Pilot:एयर इंडिया में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों एयर इंडिया के एक विमान के टर्बुलेंस में जाने की घटना के बाद पायलटों की जांच तेज हो गई है। इस क्रम में जांच के दौरान 2 पायलट ड्रग टेस्ट में फेल हो गए हैं।
हालांकि, इन दोनों पायलटों के फाइनल टेस्ट के नतीजों का इंतजार है लेकिन, फाइनल रिपोर्ट आने तक इन दोनों पायलटों की ड्यूटी या फ्लाइट रोस्टर से छुट्टी कर दी गई है। अब तक एयर इंडिया के 300 से ज्यादा पायलटों का ड्रग टेस्ट कराया जा चुका है।
पायलटों का हो रहा टेस्ट
बताया जा रहा है कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने सभी पायलटों की साइकोएक्टिव पदार्थ के लिए जरूरी जांच शुरू करेंगी। यह कदम नियमों की जरूरतों से आगे बढ़कर जांच करने के लिए उठाया जा रहा है, क्योंकि फुकेत-दिल्ली विमान के एक मेन कैप्टन की मारिजुआना यानी गांजा के सेवन करने की रिपोर्ट पॉजिटीव आई थी। उड़ान के दौरान विमान अचानक 300 फीट नीचे आ गया था। टाटा ग्रुप की इन दोनों एयरलाइंस में कुल मिलाकर 5000 से अधिक पायलट हैं। एयरलाइंस कंपनीन ने सभी पायलटों के लिए निर्देश जारी किया है।
टर्बुलेंस के दौरान 24 यात्री हुए थे घायल
ये टेस्ट गुरुग्राम अकादमी में ट्रेनिंग सेशन के साथ-साथ, उड़ाने के बाद फ्लाइट ब्रीफिंग सेटर्स, विमानन कंपनियों के ऑफिसों या संबंधित बेस की ओर मुहैया कराई गई जगहों पर की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि यात्रियों, हितधारकों और आम लोगों को भरोसा दिलाने के लिए साथ-साथ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं। इससे पहले 4 अगस्त को फुकेट-दिल्ली संख्या AI2379 टर्बुलेंस के कारण विमान अचानक 300 फीट नीचे आ गया था। इस वजह ये 24 यात्री घायल हो गए थे।
Also read: ‘संसद की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती’, सौरव दास ने लोकसभा में युवाओं के सवालों को खारिज करने पर जताई नाराजगी; केंद्र सरकार को घेरा