
Virat Kohli Angry On BCCI: 23 मार्च से IPL-18 की शुरुवात होने वाली है। ऐसे में BCCIके द्वारा किसी भी खिलाड़ी को अपने परिवार को ड्रेसिंग रूम में लाने की मनाही पर विराट कोहली भड़ गए। दरअसल, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की करारी हार के बाद खिलाड़ियों के साथ टूर पर परिवार के सदस्यों को आने से रोका गया। जिसपर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली गुस्सा हो गए। उन्होंने BCCIको उनके इस पॉलिसी को लेकर खूब सुनाया। कोहली ने इशारों-इशारों में BCCIके फैसले पर असहमति जताते हुए कहा कि मुश्किल मैचों के बाद परिवार के पास लौटना कितना अहम होता है। गौरतलब है कि BCCIने टीम इंडिया को मिल रही लगातार शिकस्त के बाद लिया था। इसके अलावा भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर रूल्स बनाए गए थे।
विराट कोहली ने क्या कहा?
RCBके द्वार आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए विराट कोहली ने कहा, ‘लोगों को समझाना बहुत मुश्किल है कि जब आपके साथ कुछ बड़ा होता है तो परिवार के पास लौटना कितना जरूरी होता है।’ विराट ने ये भी जोर दिया था कि परिवार का साथ होने से खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से मैनेज करने और आम जीवन बनाए रखने में मदद मिलती है।
मोहित शर्मा ने भी उठाए सवाल
अबBCCIके परिवार को लेकर फैसले पर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने भी इस रूल्स पर नाराजगी जाहिर की है। मोहित ने कहा, ‘कुछ चीजें हमारे नियंत्रण से बाहर होती हैं। हालांकि हम सभी की अपनी व्यक्तिगत राय होती है, लेकिन ये जरूरी है कि हम उन चीजों पर ध्यान दें जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं। परिवार का साथ कैसे नुकसानदायक हो सकता है? अगर कोई चीज हमारे हाथ में नहीं है, तो उसे वैसे ही छोड़ देना चाहिए।’
Leave a comment